ज़िला सूखाग्रस्त केंद्र से आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए करेंगे प्रयास: रक्षा राज्यमंत्री भामरे, प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा और आर्थिक सहायता प्रदान करने का दिया आश्वासन | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT:

ज़िला सूखाग्रस्त केंद्र से आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए करेंगे प्रयास: रक्षा राज्यमंत्री भामरे, प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा और आर्थिक सहायता प्रदान करने का दिया आश्वासन | New India Times

सूखाग्रस्त क्षेत्र में सूखे से निपटने के लिए अधिकारियों को ज़िला स्तरीय बैठक का आयोजन कर सूखे से निपटने के लिए शासन स्तर पर उपाय योजना नियोजन करने के आदेश जारी किए हैं। बारिश की कमी के चलते जिले के मंत्री भामरे ने सूखाग्रस्त क्षेत्र का दौरा किया और किसानों से उनकी समस्या सुन कर संवाद साधा है।

केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री श्री भामरे ने धुलिया तहसील क्षेत्र में जुनवणे, शिरुड, बोरकुंड, विंचूर चौफुली, मुकटी, अंचाळे, चिंचखेडा आदि सूखा प्रभावित क्षेत्रों में किसानों से मुलाक़ात की और सूखे की मार का जायज़ा लिया। इस दौरान तहसीलदार अमोल मोरे, तालुका कृषी विकास अधिकारी विलास सोनवणे, जिल्हा परिषदे पूर्व सभापती प्रा. अरविंद जाधव अन्य लोग शिष्टमंडल में शामिल थे।

ज़िला सूखाग्रस्त केंद्र से आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए करेंगे प्रयास: रक्षा राज्यमंत्री भामरे, प्रभावित क्षेत्रों का लिया जायजा और आर्थिक सहायता प्रदान करने का दिया आश्वासन | New India Times

किसानों से संवाद स्थापित करते हुए केंद्रीय संरक्षण राज्यमंत्री डॉ. भामरे ने कहा कि इस साल बारिश कम होने के कारण भूजल स्तर काफी कम हो गया है हालत गंभीर है मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस से अकाल की समस्या पर चर्चा की हर संभव सहायता प्रदान करने का आश्वासन दिया है।केंद्रीय सरकार से भी आवश्यक सहायता मुहैया कराई जाएगी . पानी की कमी को कम करने के लिए जहां भी आवश्यक हो वहां कुएं को अधिग्रहण कर टैंकरों के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार किसानों के पीछे दृढ़ता से खड़ी है. मवेशियों के लिए चारा किल्लत से निपटने समीक्षा बैठक आयोजित कर आवश्यक उपाययोजना करने के निर्देश तहसीलदार, गटविकास अधिकारी संबंधित सरकारी यंत्रणा को दिया है परिस्थितियों पर नजर रखने और फसल बीमा की राशि के संबंध में बैंक अधिकारियों को निर्देश दिए जाने की बात भामरे ने कही है।

तहसीलदार मोरे ने किसानों को जानकारी दी कि सप्ताह के अंत में किसानों के खातों में फसल बीमा की रक़म जमा किया जाएगा। इस समय बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version