कांग्रेस के पैराशूट उम्मीदवार आनंद प्रकाश चौकसे ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

कांग्रेस के पैराशूट उम्मीदवार आनंद प्रकाश चौकसे ने ग्रहण की कांग्रेस की सदस्यता | New India Times

कांग्रेस पार्टी के पैराशूट उम्मीदवार के रूप में मशहूर शिक्षाविद आनंद प्रकाश चौकसे ने दशहरा के अवसर पर खरगोन के ग्राम बोरावां में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एंव समाज बंधु यशवंत चौकसे और ज़िला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष किशोर महाजन सहित मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अध्यक्ष के छोटे भाई और कसरावद से वर्तमान विधायक सचिन यादव की मौजूदगी में कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर अनेक कांग्रेस कार्यकर्तागण मौजूद थे। सदस्यता उन्होंने प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री अरुण यादव के निवास स्थान बोरावा में जाकर के ग्रहण की ,इस मौके पर उनके साथ कांग्रेस के वरिष्ठ लोग मौजूद थे ।पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव ने शिक्षाविद आनंद चौकसे को पार्टी की प्राथमिकता सदस्यता ग्रहण कराते हुए विश्वास व्यक्त किया कि राजनीति में शिक्षाविदों के आने से ना सिर्फ राजनीति के स्तर में सुधार आएगा बल्कि कांग्रेस पार्टी को भी मजबूती मिलेगी,
शिक्षाविद आनंद चौकसे ने कांग्रेस पार्टी सदस्यता लेने के पश्चात पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री अरुण यादव का शुक्रिया अदा किया और विश्वास दिलाया कि उन्होंने राजनीति में पदार्पण विकास और सेवा के भाव से किया है। पार्टी उन्हें मौका दे तो भी और ना दे तो भी वे अपने पूर्ण भाव से कांग्रेस पार्टी की सेवा करेंगे और उसे विजयी बनाने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने आगे कहा कि वर्तमान परिदृश्य में कांग्रेस पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है, जिसके माध्यम से किसान, मजदूर, बुनकर सहित सर्वहारा वर्ग की सेवा की जा सकती है और आने वाले समय में बुरहानपुर जिले का सर्वांगीण विकास किया जा सकता है। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के छोटे भाई और कसरावद से कांग्रेस विधायक श्री सचिन यादव ने भी आनंद प्रकाश चौकसे का स्वागत करते हुए कहा कि उन्होंने शिक्षा के माध्यम से बुरहानपुर जिले का नाम अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया है अब उनके अनुभव का लाभ कांग्रेस पार्टी को निश्चित रूप से प्राप्त होगा। उल्लेखनीय है कि सपाक्स के माध्यम से आनंद सर राजनीति में क़दम रखा और इसके ज़िला अध्यक्ष बने। बाद में एस सी एस टी एक्ट के खिलाफ आवाज़ बुलंद की। कुछ दिन बीतने के बाद 100 फ्लैक्स बैनर के माध्यम से ज़िले की राजनीति पर छा गए। अपनी शोहरत के बल बुते पर कांग्रेस के हाईप्रोफाईल नेताओं से संपर्क कर कांग्रेस से टिकट की मांग कर डाली, जिसके चलते कांग्रेस आलाकमान ने अपने पर्यवेक्षकों को बुरहानपुर भेजा, जिन्हों ने जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अजय रघुवंशी और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दगड़ू चौकसे आदि के साथ आनंद सर से भेंट की। इस घटनाक्रम के कारण आनंद सर पैराशूट उम्मीदवार बन गए। पैराशूट उम्मीदवार बनने के कारण स्वागत के साथ मैदानी स्तर पर विरोध भी शुरू हुआ कि जो नेतागण 15 वर्षों से पार्टी का झंडा दंडा लेकर जीरो ग्राउंड पर काम कर रहे हैं उन की सेवाओं का क्या ? बहरहाल कांग्रेस पार्टी ने उम्मीदवारों की लंबी सूची के चलते और भीतरघात रोकने के लिए पार्टी विकल्प के रूप में तीसरे उम्मीदवार को भी मौक़ा दे सकती है। इस संदर्भ में इस हाई प्रोफाइल सीट पर आनंद चौकसे नामक हाई प्रोफाइल व्यक्ति का नाम ऊपर से आया है और इसी संदर्भ में आनंद चौकसे ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की है। लेकिन विधिवत रूप से पार्टी के उम्मीदवार के नाम की घोषणा प्रतीक्षित है। बस इंतेज़ार कीजिए कुछ दिन और। आनंद चौकसे या कोई और?

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version