रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT :

झाबुआ जिले के छोटे से कस्बे रंभापुर के दैनिक गुजरात चेतना तथा साप्ताहिक मालवा चेतना समाचार पत्र के संपादक श्री बाबू सिंह जी खतेडीया के आकस्मिक निधन पर आज उनके निवास स्थान पर पत्रकारों ने पहुंच कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर साहित्य के जानकार शिक्षा एवं पत्रकारिता में समाज सेवा के साथ अपनी अहम भूमिका निभाने वाले स्वर्गीय श्री बाबू सिंह जी के जीवन पर रोशनी देते हुए पत्रकारों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। रंभापुर स्थित स्वर्गीय श्री बाबू सिंह जी के निवास स्थल पर पहुंच कर श्रद्धांजलि देने में भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश संयोजक हाजी जनाब सलीम शेरानी, पत्रकार एवं पिछड़ा वर्ग भाजपा के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश मेहता, युवा पत्रकार श्री रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, भाजपा मीडिया प्रभारी व पत्रकार फारुख शेरानी, श्री बाबुसिंग जी के पुत्र पत्रकार श्री अजीत सिंह सहित कई पत्रकार उपस्थित थे ! इस मौके पर रम्भपुर के पत्रकार श्री अभय जैन, श्री हितेश बसेर, ( बंटी ) डॉक्टर हितेश खतेडिया, आदि कई पत्रकार उपस्थित थे।
