पत्रकार मनीष जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के जिला प्रभारी नियुक्त | New India Times

रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

पत्रकार मनीष जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के जिला प्रभारी नियुक्त | New India Times

राजस्थान की पावन नगरी के प्रसिद्ध जैन तीर्थ नागेश्वर में जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन की 11वीं राष्ट्रीय कान्फ्रेन्स आयोजित की गई। जिसमें कई महानगरों, शहरों व गंवों से करीब 700 सदस्यों ने भाग लिया जिसमें जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेन्द्र बांठिया व राष्ट्रीय सचिव श्री हेमन्त कोठारी एवं राष्ट्रीय चेयरमेन श्री प्रभात चौपड़ा की अनुशंसा पर मध्यप्रदेश के चेयरमेन श्री अभय चौपड़ा के द्वारा झाबुआ जिले के सुप्रसिद्ध श्री केसरीयानाथ भगवान (छोटा केसरिया जी) की पावन नगरी के झकनावदा पवित्र नगरी सिंघेश्वर धाम के रहने वाले मनीष शैतानमल कुमट (जैन) को जैन श्वेताम्बर सोशल ग्रुप्स फेडरेशन के जिले के ग्रुप्स गठन हेतु झाबुआ जिला प्रभारी नियुक्त किया गया। इनकी नवनियुक्ति पर फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव श्री कोठारी ने पत्रकार मनीष कुमट का माला व संस्था का दुपट्टा पहना कर एवं नागेश्वर पार्वनाथ भगवान के फोटो वाला प्रतिक चिन्ह भेंट कर बहुमान किया व कुमट ने भी राष्ट्रीय कार्यकारीणी को विश्वास दिलाया की मैं आपके विश्वास पर खरा उतरूंगा व आपके द्वारा सौपी गई जवाबदारी का पुर्णरूप से मेहनत व लगन से निर्वाह करूंगा।

पत्रकार कुमट की इस नव नियुक्ति पर समस्त राष्ट्रीय कार्यकारीणी, प्रदेश कार्यकारीणी एवं यशवंत भण्डारी झाबुआ, पारस राठौड़ रायपुरीया, मनोहर कटकानी रतलाम, प्रवीण सुराणा झाबुआ भावेष मुथा, सुलभ जैन कल्याणपुरा, किर्तीश जैन बनी, पवन नाहर थांदला, अनुप भण्डारी, रजत कावड़ीया मेंघनगर,प्रकाश माण्डोत, दिनेश माण्डोत, आशीष भांगु, लालु माण्डोत, लालु राठौड़, सुभाध कोठारी, ऋषभ कोठारी झकनावदा सहित जिले के पत्रकारों मित्रों ने भी बधाई दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version