दिन दहाड़े बंधन बैंक कर्मियों से लाखों की लूट | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी/आरिफ मंसूरी, झाबुआ (मप्र), NIT:

दिन दहाड़े बंधन बैंक कर्मियों से लाखों की लूट | New India Times

झाबुआ जिले के थांदला थाना क्षेत्र के खवासा बामनिया मार्ग पर दिनदहाड़े लाखों की लूट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश हथियारों से लैस होकर आए और निजी बधंन बैंक के कर्मचारियों से लाखों की लुट कर फरार हो गए। यह बैंक पूरे झाबुआ जिले में समूह बना कर कम ब्याज पर लोन देते है और साप्ताहिक क़िस्त के रूप में पैसा लेता है।

दिन दहाड़े बंधन बैंक कर्मियों से लाखों की लूट | New India Times

मिली जानकारी के अनुसार बंधन बैंक के दोनों कर्मचारी बड़ी सरवा से कलेक्शन कर के पेटलावद की ओर जा रहे थे कि अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने बैंक कर्मियों से एक लाख 60 हजार रुपये की नगदी लूट ली। पीड़ित महेश राठौड़ निवासी पलसोड़ा, अंकित कुमावत निवासी भानपुरा ने बताया कि खवासा से थोड़ा आगे चलने पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशों ने उन पर लाठी से हमला कर जमीन पर गिरा दिया और फिर मारपीट कर बैग छीनकर भाग गए। दोनों निजी बैंक कर्मचारीयो द्वारा पुलिस थाना खवासा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। दोनों घायलों को खवासा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया है, जहां प्राथमिक उपचार के दौरान मौके पर एस,डी,ओपी मनोहर सिंह गवली, टीआई मदन लाल मीणा, चौकी इंचार्ज के पांडव पहुंचे और पीड़ितों से घटना की जानकारी ली। एसडीओपी मनोहर सिंह गवली ने बताया कि संभवत यह इलाके के बदमाश हो सकते हैं। पुलिस द्वारा धारा 194 लूट के तहत मामला दर्ज तफ्तीश शुरू कर दी है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version