लहरपुर रामलीला कमेटी द्वारा भव्य श्री राम सेतु लीला का आयोजन | New India Times

हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT:

लहरपुर रामलीला कमेटी द्वारा भव्य श्री राम सेतु लीला का आयोजन | New India Times

हिंदू मुस्लिम एकता का प्रतीक राजा टोडरमल और मजाशाह कलंदर की नगरी लहरपुर में प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 14-10-2018 से लहरपुर की ऐतिहासिक रामलीला कमेटी द्वारा क्षेत्र पूजन के साथ धूमधाम के साथ रामलीला का आयोजन किया गया।

जिस में रामलीला के मुख्य आकर्षण के क्रम में दिनांक 16-10-2018 को शाम 6:00 बजे भव्य राम बारात का आयोजन किया गया दिनांक 18-10-2018 को गंगा अवतरण एवं 19-10-2018 को भव्य मंचन का आयोजन किया गया।
सेतु लीला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सुनील वर्मा विधायक लहरपुर उपस्थित रहे ।
रामलीला कमेटी लहरपुर द्वारा बताया गया कि 22-10-2018 को रावण दहन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा दहन के उपरांत रात्रि में भरत मिलाप का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के प्रबंध एवं सेतु को सजाने में मुख्य भूमिका का निर्वाहन उमेश मेहरोत्रा एवं उनकी टीम का रहा ।
कार्यक्रम के अवसर पर उप जिला अधिकारी लहरपुर, पुलिस क्षेत्राधिकारी लहरपुर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लहरपुर, कमेटी अध्यक्ष प्रमोद टंडन, कमेटी महामंत्री अखिलेंद्र यादव उर्फ़ पप्पू भैया, मुख्य संरक्षक निरंकार मेहरोत्रा, उपाध्यक्ष रामेश्वर दयाल तिवारी, रामलाल रस्तोगी, डॉक्टर आशुतोष शुक्ला, राजेश्वर दयाल रस्तोगी, बलराम लोधी, हरीश रस्तोगी उर्फ गोलू भैया, राकेश मेहरोत्रा, पंकज यादव, अनुज मेहरोत्रा, राम नारायण शास्त्री, सलाउद्दीन गौरी, हाजी जावेद, वीरेंद्र पुरी, दिलीप शुक्ला, अनंतराम शुक्ला, देव मोहन शुक्ला, वेद प्रकाश, रामानंद, शिव सागर, देवेंद्र रामें, धर्मेंद्र, विशाल कपूर, भगवानदीन त्रिवेदी, निखिल मेहरोत्रा, उमंग, मयंक टंडन, कन्हैया जी, राम जी, बंटी समेत इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एवं प्रिंट मीडिया के पत्रकार बंधु एवं कस्बे के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version