पूर्व मंत्री से मिले सोशल मीडिया संयोजक व शिक्षक नेता | New India Times

अरशद आब्दी, ब्यूरो चीफ झांसी (यूपी), NIT:

पूर्व मंत्री से मिले सोशल मीडिया संयोजक व शिक्षक नेता | New India Times

भारत सरकार के पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” के निवास पर कांग्रेस सोशल मीडिया बुन्देलखण्ड संयोजक रनीश कबीर व शिक्षक संघ के प्रवक्ता नोमान ने शिष्टाचार भेंट की। जहां शिष्टाचार भेंट के दौरान रनीश कबीर ने सोशल मीडिया के पटल पर बुन्देलखण्ड में कांग्रेस की नीतियों व कांग्रेस नेताओं के कार्यों के व्यापक प्रचार-प्रसार पर प्रदीप जैन “आदित्य” से मन्त्रणा की। वहीं नोमान ने शिक्षकों के मुद्दे और ओपीएस बहाली को लेकर चर्चा की। इस दौरान बीएचईएल के संविदा कर्मियों का प्रतिनिधिमण्डल धर्मेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में भेंट करने पहुंचा और संविदा कर्मियों की मांगों से अवगत कराया। इसमें विगत 11 वर्षों से संविदा पर कार्य कर रहे श्रमिकों को स्थायी करने की मांग, वेज रिविज़न, 2014 से रुके हुए एरियर भुगतान, तकनीकी वेतन भुगतान, नाईट एलाउंस, श्रमिक के लिए क्वार्टर (आवास) व्यवस्था के साथ नवीन नियुक्ति की मांग शामिल रही। नितेश गौतम, रशीद मंसूरी आदि ने मांग का समर्थन किया। इस पर बुन्देलखण्ड संयोजक रनीश कबीर, झांसी विधानसभा संयोजक श्रीमती एस. नोमान ने उक्त मांगों को शीर्ष नेतृत्व तक भेजने का आश्वासन दिया। पूर्व मंत्री प्रदीप जैन “आदित्य” ने बीएचईएल के संविदा कर्मियों की मांगों को समर्थन देने का वादा किया। उन्होंने कहा कि वह श्रमिकों के सुख-दुख में उनके साथ हैं और उनके संघर्ष में उनका पूरा सहयोग करेंगे।

By nit

Exit mobile version