रहीम शेरानी हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT:

गरबों के अंतिम दिन फुट तालाब में आयोजित गरबा कार्यक्रम देखने व खेलने के लिए काफी संख्या में लोग एकत्रित हुए। वनेश्वर मंदिर गरबा पंडाल ने किया अभिभूत रात्रि 9:00 बजे के पश्चात पप्पू भैया जैन परिवार ने मां की आरती की, आरती के पश्चात गरबा कलाकारों द्वारा आकर्षक रंग बिरंगे परिधान में लोक कला की प्रस्तुति दी, तो सेठ और सेठानी भी अपने कदमों को नहीं रोक पाए और किया गरबा नृत्य। गरबा के अंतिम दिन सुबह 7:00 बजे तक लगातार चलता रहा गरबा।

प्रसिद्ध तीर्थ वनेश्वर मारुति धाम फुट तालाब में चले मां के गरबों की प्रतिदिन धूम रही, गरबा कार्यक्रम में क्षेत्र के लोकप्रिय समाजसेवी श्री बृजेश शर्मा चुन्नू भैया भी पहुंचे। उन्होंने भी आयोजित गरबे को निहारा इस दौरान गरबा आयोजक वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर फुट तालाब समिति के मुकेश दास जी महाराज हर दिल अजीज लोकप्रिया समाजसेवी श्री सुरेश चंद जैन पप्पू भैया परिवार ने मां की आरती की अपार आस्था और श्रद्धा से ओत प्रोत क्षेत्र वासियों सहित देश-विदेश के गरबा प्रेमी उत्सव उमंग के साथ मां दुर्गा की आराधना में लीन थे।

आकर्षक व रंग-बिरंगे परिधानों में लोक कला की प्रस्तुति दी गई साथ ही गुजरात के प्रख्यात गायक कलाकारों के द्वारा समधुर गरबा गीतों पर झूम उठे आम व खास सुबह तक चला गरबा खूब खनके डांडिये ! वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर फुट तालाब में चले गरबा कार्यक्रम को सफल बनाने पर आम व खास का प्रदेश की प्रसिद्ध धार्मिक नगरी वनेश्वर मारुति नंदन हनुमान मंदिर समिति के श्री मुकेश दास जी महाराज, श्री पप्पू भैया मित्र मंडल, ने आभार व्यक्त किया है।
