शिवसेना को विजयी बनाने पर 15 जनवरी 2019 को सिंधी कपड़ा मार्केट के भूमिपूजन का वादा, राज तिलक की तैयारी करो के उद्घोष के साथ शिवसेना उम्मीदवार का सघन जनसंपर्क | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT:

शिवसेना को विजयी बनाने पर 15 जनवरी 2019 को सिंधी कपड़ा मार्केट के भूमिपूजन का वादा, राज तिलक की तैयारी करो के उद्घोष के साथ शिवसेना उम्मीदवार का सघन जनसंपर्क | New India Times

चुनाव निकट आते ही हर राजनैतिक दल का उम्मीदवार मतदाताओं के अत्यंत क़रीब आना चाहता है, उनसे जुड़ना चाहता है और जनता की नब्ज़ टटोल कर हर वह काम करना चाहता है, जो चुनाव में उसकी सफलता के लिए आवश्यक हो। पिछले विधानसभा चुनाव में “हमारी दीदी” ने भी सिंधी समाज से बड़े बड़े वादे करके उनका भरपूर समर्थन प्राप्त की थी और यह भी निर्विवाद सत्य है कि दीदी पूरे पांच साल तक सिंधी समाज से पूरी तन्मयता के साथ जुड़ी रहीं और सिंधी समाज को भरपुर लाड़ प्यार दिया और अपने सियासी वादे के अनुसार सिंधी समाज के कपड़ा मार्केट के लिए विकल्प के रूप में सुभाष स्कुल के पास की भूमि को आदर्श आचार संहिता के लागू होने के पूर्व शासन से आवंटित कराकर सिंधी समाज को तोहफा दिया है। अब शिवसेना के शेर आशीष शर्मा भी ” दीदी ” के उसी रास्ते का अनुसरण कर यह वादा कर रहे हैं कि शिवसेना ने विधानसभा चुनाव में विजयी हासिल की तो 15 जनवरी 2019 को सिंधी कपड़ा मार्केट का भूमिपूजन किया जाएगा।सोशल मीडिया के माध्यम से सिंधी समाज को आश्वासन देकर वह चुनाव में सफलता प्राप्त करने के इच्छुक हैं। वहीं शिवसेना के उम्मीदवार पंडित आशीष शर्मा ने ” राज तिलक की तैयारी करो ” के उद्घोष के साथ कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए बिरोदा सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क किया और शिवसेना उम्मीदवार को आगामी चुनावों में कामयाब बनाने की अपील की है। शिवसेना उम्मीदवार को भाजपा की ओर से वर्तमान विधायक अर्चना चिटनिस दीदी से मुक़ाबला है, हालांकि अधिकृत रूप से उनका नाम फायनल होना बाक़ी है, वहीं कांग्रेस की ओर से पैराशूट उम्मीदवार सहित कई नामों की चर्चा है । अब देखना यह है कि चुनावी ऊंट किस करवट बैठता है। लेकिन शिवसेना अपने परंपरागत हिंदूवादी छवि के साथ और शिवसेना की विगत एक दशक से अधिक जनता के पक्ष में किए गए आंदोलन के माध्यमों से जो आवाज़ बुलंद की है, उससे वह टक्कर देने और मुक़ाबला करने की स्थिति में ज़रूर दिखाई देती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version