दुर्गा देवी पिंडाल में लगी भीषण आग, पूरा पिंडाल जलकर राख, देवी प्रतिमा भी खंडित | New India Times

आसिम खान, छिंदवाड़ा (मप्र), NIT:

दुर्गा देवी पिंडाल में लगी भीषण आग, पूरा पिंडाल जलकर राख, देवी प्रतिमा भी खंडित | New India Times

आज सुबह दुर्गा देवी पंडाल से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगी जिससे क्षेत्र में हड़कंप मच गया और आग की तेज निकलती लपटों को देखकर लोग सहम गए और आग पर काबू पाने का प्रयास करने लगे। सूचना पर मौके पर पहुंची फायर बिगे्रड ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग इतनीएफएसएल भीषण थी कि पूरा पंडाल जलकर खाक हो गया। आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।
मिली जानकारी एफएसएलके मुताबिक बैल बाजार चौक स्थित देवी पंडाल में बुधवार सुबह अचानक आग भडक़ उठी, बांस और लकडिय़ों से तैयार पंडाल में आग इतनी तेज से फैली की काबू नहीं पाया जा सका और कुछ देर में ही पंडाल जलकर खाक हो गया। आग की वजह से देवी प्रतिमा भी खंडित हो गई, जिसे समिति सदस्यों ने विसर्जित कर दिया है।

सुबह 6.45 बजे पर हुआ हादसा

दुर्गा देवी पिंडाल में लगी भीषण आग, पूरा पिंडाल जलकर राख, देवी प्रतिमा भी खंडित | New India Times

बुधवार सुबह 6.45 बजे यातायात थाने से लगे बैल बाजार चौक के पास देवी पंडाल में आग लग गई। संभावना जताई जा रही है कि पंडाल में प्रज्वलित दीप या शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। पंडाल की साज-सज्जा बांस और लकडिय़ों से की गई थी, जिसमें आसानी से आग लग गई। इस घटना में देवी प्रतिमा भी खंडित हो गई है। सूचना मिलने पर फायर बिगे्रड का अमला मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। प्रतिमा बुधवार सुबह विसर्जित कर दी गई है। समिति सदस्यों द्वारा यहां कलश रखकर पूजा अर्चना की जाएगी।

एफएसएल टीम कर रही है जांच

देवी पंडाल में आग लगने की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह मौके पर पहुंचे। देवी पंडाल में किन कारणों से आग लगी है इसकी जांच के लिए एफएसएल टीम को बुलाया गया है। टीम आग लगने के कारणों की जानकारी जुटा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version