महाराष्ट्र के थाना शहर में बड़े धूम धाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव कलश यात्रा | New India Times

मनीष गुप्ता, थाणे/मुंबई (महाराष्ट्र), NIT:

महाराष्ट्र के थाना शहर में बड़े धूम धाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव कलश यात्रा | New India Timesअखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य सभा महाराष्ट्र युवा समिति ने थाने में अपने कुल गुरु श्री बाबा गणिनाथ जी का पूजनोत्सव कलश यात्रा बडे धूमधाम से मनाया। मध्येशिया (गुप्ता) समाज के महाराष्ट्र में लाखों लोग रहते हैं। इस कलश यात्रा में समाज गुजरात, म.प्र. और दिल्ली के वरिष्ठ समाजसेवी सदस्य गण शामिल हुए। इस अवसर पर रक्तदान शिविर भी रखा गया था जहाँ लोगों ने उसमें बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। उनके समाज कि एक सुंदर पहल द्वारा शिक्षा में असमर्थ बच्चों के विद्यालय शुल्क को विधवा सुचिता गुप्ता(कांदिवली) को पूर्ण सहायता देकर दिखाया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री संतोष गुप्ता नालासोपारा, राजेश गुप्ता थाने दोनों ने इस कार्यक्रम ऐसे के लिए दिन रात एक करके अपने समाज को एक मंच पर लेकर आये।

महाराष्ट्र के थाना शहर में बड़े धूम धाम से मनाया गया बाबा गणिनाथ पूजनोत्सव कलश यात्रा | New India Times

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में उपस्थित लोगों में से स्थानीय विधायक श्री संजय केलकर जी, महापौर मीनाक्षी शिंदे जी, श्रीमती मंजू गुप्ता जी, श्री मनोज गुप्ता दहिसर, श्री चंदन गुप्ता जोगेश्वरी, श्री संजीव गुप्ता मुलुंड, श्री सुनील गुप्ता थाना, श्री मनीष गुप्ता नालासोपारा(सुदर्शन न्यूज़), श्री कृष्णा गुप्ता थाना और सभी अन्य स्वजातीय गण ने सराहनीय योगदान दिया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version