महाराष्ट्र के यवतमाल के जिला पंचायत व पंचायत समिति चुनाव में 71.1% वोटिंग | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT; ​महाराष्ट्र के यवतमाल के जिला पंचायत व पंचायत समिति चुनाव में 71.1% वोटिंग | New India Timesयवतमाल जिले में जिला पंचायत के 6 और पंस के 12 स्थानों के लिए मंगलवार को हुए दूसरे चरण के चुनाव में शाम 5.50 बजे तक 71.1 फीसदी मतदान हुआ। मारेगांव के कुंभा-मार्डी, वणी के घोन्सा-कायर, आर्णी देऊरवाडी-सुकली, नेर वटफली-अडगाव, दारव्हा के लाडखेड-वडगाव एवं उमरखेड के विडूल-चातारी इन जिप के मतदान हुए. इसमें देऊरवाडी-सुकली जिप में 6 तो 2 पंस में 12, लाडखेड-वडगांव जिप में 6 एवं 2 पंस में 12, वटफली-अडगांव जिप में 5 तो 2 पंस में 13, विडूल-चातारी जिप में 4 तो 2 पंस में 7, घोन्सा-कायर जिप में 7, 2 पंस में 10 एवं कुंभा-मार्डी जिप में 1 स्थान के लिए 6 तो पंस के 2 स्थानों के लिए 11 उम्मीदवार चुनाव मैदान में है।​

महाराष्ट्र के यवतमाल के जिला पंचायत व पंचायत समिति चुनाव में 71.1% वोटिंग | New India Times

  •  वणी में सर्वाधिक वोटिंग

 तहसील के आर्णी, दारव्हा, नेर, उमरखेड, वणी, मोरगांव सहित कुल 179 मतदान केंद्रों पर मतदान हुए। इसमें 77 हजार 396 पुरुष तो महिला 69 हजार 609 कुल 1 लाख 47 हजार 006 मतदाता शामिल है. शाम 5.50 बजे तक सबसे ज्यादा वणी 76 फीसदी तो सबसे कम आर्णी 64 फीसदी लोगों ने मतदान किया। अन्य दारव्हा में 65, नेर में 65 फीसदी, उमरखेड़ में 74, मारेगांव में 75 फीसदी मतदान हुआ।  इसमें पुरुष 39 हजार 029 तो महिला 40 हजार 382 सहित कुल 79 हजार 411 ने मतदान अपने मताधिकार का प्रयोग किया किया.  दोनों चरण के की वोट गिनती 23 फरवरी को होगी। वटफली-अडगाव 23 फरवरी को इकट्ठा 61 स्थानों के लिए वोटों की गिनती की जाएगी. जिले के 16 तहसीलों के स्थानों पर इवीएम मशीन रखी गई है। वहां पर पुलिस का कड़ा बंदोबस्त लगाया गया है. इवीएम मशीन रखने के पहले उन्हें सीलबंद किया गया है।

 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version