वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT:

उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के धौरहरा विधानसभा क्षेत्र में कार्यकर्त्ता सम्मेलन में पूर्व राज्यमंत्री उस्मानी ने शिरकत की। उस्मानी ने अपने संबोधन में कार्यकर्ताओं से कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत व आगामी लोकसभा चुनाव व विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताएं और कार्यकर्ताओं से कहा कि हम सब मिलजुलकर समाजवादी पार्टी के संगठन को मजबूत बनाएं। माननीय उस्मानी साहब ने ये भी कहा कि उत्तर प्रदेश में बढ़ रहे अपराध, डकैती, गुंडागर्दी, भृष्टाचार, धुसत कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी व छात्रों और महिलाओं पर हो रहे अत्याचार, पेट्रोल-डीजल के दामो में बढ़ोत्तरी आदि कई समस्याएं चरम सीमा पर हैं।
बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद/राष्ट्रीय महासचिव,मुख्य सचेतक माननीय श्री रवि प्रकाश वर्मा जी, माननीय आनंद भदौरिया एम. एल. सी. सीतापुर, पूर्व विधायक माननीय विनय तिवारी जी,पूर्व मंत्री माननीय यशपाल चौधरी जी, जिलाध्यक्ष माननीय कय्यूम खाँ जी, एम.एल.सी माननीय शशांक यादव जी, पूर्व विधायक माननीय रामसरन जी,पूर्व विधायक माननीय उत्कर्ष वर्मा जी,पूर्व विधायक माननीय सुनील लाला जी,पूर्व जिलाध्यक्ष माननीय अनुराग पटेल जी,जिला महासचिव श्री नरेश यादव जी,श्री भूपेंद्र वर्मा जी,श्री वारिश अली अंसारी,श्री रघुवीर सिंह यादव जी,आदि जिले के सभी समाजवादी पार्टी के सम्मानित नेतागण एवं कार्यकर्त्ता साथी मौजूद रहे।
