नशा एवं अपराध मुक्त होगा ग्वालियर शहर: एसपी नवनीत भसीन | New India Times
संदीप शुक्ला, ग्वालियर (मप्र), NIT:
नशा एवं अपराध मुक्त होगा ग्वालियर शहर: एसपी नवनीत भसीन | New India Times

विगत कई वर्षो से ग्वालियर शहर नशे की चपेट में था जिससे नशेडियों के साथ साथ अपराधिक घटनाएं भी बढती जा रही थीं लेकिन एसपी नवनीत भसीन के कमान संभालने के बाद से इस में कमी देखने को मिल रही है।

पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन द्वारा अपराध जगत में बड़ी से बड़ी कार्यवाही कर अपराधों पर तुरंत अंकुश लगा देने की रणनीति काफी कारगर साबित हो रही है। जनता से स्वयं रुबरु होकर ‘ जनता के प्रति हुए किसी भी अत्याचार को दूर करना ही अपना कर्तव्य समझते हुए आज वह जनता और पुलिस विभाग के चहेते बने हुए हैं।

नवनीत भसीन जी की कार्यशैली के तहत भविष्य मेँ यही अनुमान लगया जा सकता है कि ग्वालियर अतिशीघ्र पूर्ण रूप से अपराध मुक्त शहर होगा। ग्वालियर की जनता भी उनसे उतना ही प्रेम करती है जितना कि वह स्वयं करते हैं।

जब ग्वालियर/चंबल एनआईटी ब्यूरो चीफ श्री संदीप शुक्ला ने उनसे भविष्य की योजनाओ के बारे में चर्चा की तो उन्होंने बताया कि ग्वालियर को अपराध मुक्त करना और जनता से पुलिस का भय हटाना ही उनका प्रथम उद्देश्य है।

By nit

Exit mobile version