स्वर्गीय पत्रकार राहुल जैन को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजली, 1अक्टूबर को हुई थी आकस्मिक मौत | New India Times
पीयूष मिश्रा, घंसौर/सिवनी (मप्र), NIT:
स्वर्गीय पत्रकार राहुल जैन को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजली, 1अक्टूबर को हुई थी आकस्मिक मौत | New India Times

नगर घंसौर के ऊर्जावान व उभरते हुए पत्रकार राहुल जैन के आकस्मिक निधन उपरांत 2 अक्टूबर दिन मंगलवार को स्थानीय मुक्तिधाम में उनके पार्थिव देह का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम यात्रा में शामिल होने बड़ी संख्या में घंसौर सहित आसपास क्षेत्र के लोग पहुंचे जहां उनकी स्वच्छ छवि और कुशल पत्रकारिता की चर्चा आम जनों में होती रही। सामाजिक, धार्मिक और राजनीतिक क्षेत्र में सतत सक्रिय रहने वाले स्वर्गीय श्री राहुल जैन का आकस्मिक निधन घंसौर के लिए अपूर्ण क्षति के तौर पर देखा जा रहा है। घंसौर में मीडिया से जुड़े सभी पत्रकारों द्वारा 2 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 3:00 बजे जनपद प्रांगण में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया, जहां राहुल जैन के छायाचित्र को समक्ष रख कर दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई साथ ही उनके पत्रकारिता और समाज के लिए किये गये योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर समाचार पत्र एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से जुड़े सभी स्थानीय पत्रकार उन्हें मिलनसार और निर्विवाद पत्रकार बताया।

स्वर्गीय पत्रकार राहुल जैन को पत्रकारों ने दी श्रद्धांजली, 1अक्टूबर को हुई थी आकस्मिक मौत | New India Times

विदित हो कि विगत 1 अक्टूबर दिन सोमवार को उन्होंने कोई जहरीला कीटनाशक पीकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली जिसके उपरांत समस्त घंसौर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई सभी के मन में एक ही सवाल है कि स्वच्छ छवि और सुलझे हुए राहुल जैन ने यह कदम क्यों उठा लिया। मामले को लेकर पुलिस से सूक्ष्मता से जांच की मांग पत्रकारों द्वारा उठाई जा रही है।

By nit

Exit mobile version