हाशिम अंसारी, लहरपुर/सीतापुर (यूपी), NIT:
जमीअत उलमा लहरपुर के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम बुधवार को आयोजित होना है इसकी शुरुआत लहरपुर उपजिलाधिकारी करेंगे।
मतदान हम सब की जिम्मेदारी है,पहचान पत्र जहां एक तरफ हमें मतदान का पात्र साबित करता है वहीं दूसरी ओर इस मुल्क के नागरिक होने का भी प्रमाण इससे साबित होता है। लोकतंत्र के इस मुल्क में सरकारों को बदलने में और मनचाही सरकार चुनने का अधिकार हमें मतदान से ही प्राप्त होता है। उपरोक्त विचारों को जमीयत उलेमा लहरपुर के सचिव मौलाना एजाज़ अहमद नदवी ने लहरपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के बुधवार 3 अक्टूबर को होने वाली जनसभा के संबंध में हुई जमीयत की मीटिंग में कहीं सभा के कन्वीनर हसीन अहमद अंसारी ने बताया कि जमीयत इस जागरूकता अभियान का पहला कार्यक्रम गुरखेत बाजार में बुधवार शाम को आयोजित किया जाएगा बुधवार को होने वाली आम जनसभा की अध्यक्षता तहसीलदार लहरपुर एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी लहरपुर एवं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में पुलिस क्षेत्राधिकारी लहरपुर उपस्थित रहेंगे।
मीटिंग में जमीयत के अध्यक्ष डॉक्टर मुईज़ अहमद कासमी, मुफ़्ती हिलाल अहमद कासमी, मौलाना नसरुल्लाह कासमी, हाफिज अली मोहम्मद, शकील अहमद अंसारी, मोहम्मद हाशिम अंसारी समेत जमीयत के पदाधिकारी व सदस्य गण उपस्थित रहे।

