वोट डालकर लौट रही युवती से युवक ने की छेड़छाड़ कर मारपीट | New India Times

गुलज़ार अहमद, मैनपुरी ( यूपी ), NIT; ​वोट डालकर लौट रही युवती से युवक ने की छेड़छाड़ कर मारपीट | New India Timesदूसरी पार्टी को वोट डालने का आरोप लगाते हुये एक युवक ने युवती के साथ अश्लील छेड़छाड़ करते हुये मारपीट कर दी, जिससे युवती गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत पुलिस थाना में दी गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के ग्राम भरतपुरा निवासी 21 वर्षीय युवती के पिता की मृत्यु हो चुकी है। रविवार को युवती पड़ोसी महिला के साथ विधानसभा चुनाव के दौरान पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करने गई थी। वोट डालकर बापस लौटते समय शाम के लगभग तीन बजे रास्ते में गांव के ही युवक अरूण कुमार पुत्र मुरारीलाल ने युवती का रास्ता रोक लिया और सपा को वोट करने का आरोप लगाते हुये युवती के साथ छेड़खानी करने लगा। युवती के विरोध करने पर अरूण कुमार ने युवती को लाठी-डंडों से मारपीट करने लगा। युवती के चीखने-चिल्लाने पर गांव के लोगों के आ जाने पर युवक जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। घटना की तहरीर युवती ने थाना में दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version