अविनाश द्विवेदी, भिंड (मप्र), NIT:
उदी चंबल पुल के पिलर नम्बर दो एवं तीन के मध्य बीच बीम में बड़ा छेद हो गया है जिससे वहानो के आवागमन पर पूर्णता रोक लग जाएगी। बताया गया है कि भारी वहानो के लगातार आवागमन के चलते चंबल पुल के उपरोक्त बीम का लेंटर टूट गया है जिसके चलते बीम में आरपार छेद हो गया है जो पुल कै लिए घातक माना जा रहा है।
एन एच 92 के सहायक अभियंता एस सी शर्मा द्वारा निरीक्षण के बाद पुल से पूरी तरह आवागमन बंद कराने हेतु उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश के जिला प्रशासन को अवगत कराते हुऐ वहनों को रोकने की मांग की है।

