तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;
मध्य प्रदेश के रायसेन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका संघ के बैनर तले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन कर रैली निकाली। अपनी दो सूत्रीय मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने महामाया चौक पर धरना देकर रैली निकाली।
इस धरना आन्दोलन में जिले भर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं बडी संख्या में एकत्रित होकर रैली में शामिल हुए।आंगनबाड़ी कार्यकर्ता रैली के रूप में कलेक्ट्रोरेट पहुंचे। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संघ की जिलाध्यक्ष वसुधा मिश्रा ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
