पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT:
तिरला नगर में प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी डोल ग्यारस का पर्व धूमधाम से मनाया गया। डोल ग्यारस पर भगवान श्रीकृष्ण की सुसज्जित पालकी डोला ग्राम के भक्तों ने नगर भ्रमण पर ढोल-ढमाको के साथ पुरे नगर में निकाला। नगर की जनता को भगवान दर्शन देकर आर्शीवाद दिया।डोल मुख्य मार्ग से होते हुए नगर में निकाला गया। महिलाओं ने पुजा अर्चना की।
डोल नगर के मंदिरों से शाम 4:00 बजे से प्रारंभ हुआ सभी डोले नगर भ्रमण करते हुए कुएं पर पहुंचे जहां पर भगवान को स्नान आदि करवा कर पूजा- अर्चना की गई। समस्त डोले नगर भ्रमण करते हुए शाम 6:00 बजे मंदिर पहचा।उक्त बाद भगवान की आरती कर महाप्रसादी बांटी गई ।

डोल ग्यारस पर पर्व पर नयनाभिराम झांकियों व अखाडो के साथ निकाली गई।रात 8 बजे से क्रमानुसार झांकियों का कारवां तिरला नगर के प्रमुख मार्गो से निकला।
याराना ग्रुप
याराना ग्रुप श्रीराम चौपाटी ने 16 वां वर्ष में नानीबाई रो मायरो पर आधारित झांकी जो आकर्षण का केंद्र रही इसके साथ ही बाहर से आए युवक-युवतीयो ने आदिवासी लोक नृत्य पेश कर सभी को आकर्षित किया।
आनंद नवयुवक मण्डल* आनंद नवयुवक मंडल द्वारा कृष्ण लिलाएं पर आधारित झाँकी निकाली गई।
कृष्ण नवयुवक मण्डल
कृष्ण नवयुवक मण्डल ने सिंहस्थ व महाकाल की भस्मारती को दर्शकों ने खूब सराहा।
स्व. हेमन्त जैन मित्र मण्डल
स्व. हेमन्त जैन मित्र मण्डल के राजेश जैन के नेतृत्व में राधा कृष्ण के प्रेम पर आकर्षक झाँकी निकाली गई व डीजे पर युवाओं द्वारा नाचते हुए।
वीर तेजाजी ग्रुप
महाभारत पर आधारित एक शानदार झाँकी निकाली गई और युवा पीढ़ी डीजे का आनंद लेते हुए।
घाटी एकता क्लब
3 वां वर्ष में एक आकर्षक झाँकी पूतना वध पर आधारित थी जो दर्शकों ने खूब सराहा व साथ ही युवा डीजे पर नाचते हुए।
इस प्रकार आर्दश क्लब , आजाद क्लब आदि अनेक झाँकीयां ने भी सबका मन मोह लिया नगर सहित आसपास गाँवों से हजारों की संख्या में दर्शनार्थियों ने नयनाभिराम झाँकीयों को अलसुबह तक निहारा।
वही इस अवसर पर खेड़ापति हनुमान मंदिर समिति के भक्तों द्वारा फरियाली नाश्ता चल समारोह में शामिल हुए हजारों लोगों को प्रसादी के रूप में बाटा गया।
झाँकीयों के स्वागत के लिए विभिन्न मंडलों के स्वागत मंचों से झाँकी समिति के सदस्यों का स्वागत किया गया।
सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया।सुरक्षा के लिए आसपास के मार्गो पर चेकिंग पोस्ट लगाई गई।कानून व्यवस्था के लिए बाहर से बड़ी संख्या में पुलिस बल बुलाया गया।

