शिवसेना ने भरी हुंकार, भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग के साथ चुनावी शंखनाद का ऐलान | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; 

शिवसेना ने भरी हुंकार, भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग के साथ चुनावी शंखनाद का ऐलान | New India Times​भ्रष्टाचारियों, व्यभिचारियों, दुराचारियों, दलालों की संरक्षक म.प्र. की भाजपा सरकार को बर्खास्त करने सहित अन्य मांगों को लेकर इंदौर संभाग प्रमुख आशीष शर्मा के नेतृत्व में ज़िला शिवसेना द्वारा माँ इच्छादेवी का आशीर्वाद प्राप्त कर इच्छापुर से 27 किलोमीटर की बाईक रैली निकाली गई, जो जिला संयुक्त कलेक्टर कार्यालय तक पहुंच कर म.प्र. के महामहिम राज्यपाल मान. श्रीमती आनंदीबेन पटेल के नाम एक ज्ञापन संयुक्त कलेक्टर को दिया। ​शिवसेना ने भरी हुंकार, भाजपा सरकार को बर्खास्त करने की मांग के साथ चुनावी शंखनाद का ऐलान | New India Timesज्ञापन में जन -जन के हक अधिकारों की रक्षा के लिए 10 सूत्रीय जन समस्या निवारण की मांगों के साथ झूठ बोलकर वरगलाने, खोखले दावे वादे करने वाली शिवराज सरकार को तत्काल पदमुक्त करने के लिए निवेदन किया गया। 600 दो पहिया वाहन की रैली में सैंकड़ों शिवसैनिकों ने तन मन धन के साथ स्वयं के दो पहिया वाहनों सहित भाग लिया। इस अवसर पर जिला प्रमुख अशोक कोली , जिला संगठन प्रमुख मनोज कानूगो,जिला उप प्रमुख राजकुमार जायसवाल ” मुन्ना भैया ” तहसील प्रमुख देवीदास भवरे , बुरहानपुर नगर प्रमुख आदेश माहेश्वरी , युवासेना जिला संगठन प्रमुख भूषण पाठक , जिला उप प्रमुख सतीश महाजन , नगर प्रमुख सोनू ठाकुर ,ब्लॉक प्रमुख ( दर्यापुर ग्रामीण )राजू जाधव , शाहपुर सन्नी बोदडे , खकनार राजेश यादव और नगर ग्रामीण पदाधिकारियों ने भाग लिया। 

 ज्ञापन का वाचन करते हुए श्री शर्मा ने भाजपा सरकार की विघटन कारी भ्रष्ट नीतियों के विरोध में आक्रोश व्यक्त किया तथा उपस्थिति शिवसैनिकों युवासैनिकों को संबोधित करते हुए आव्हान किया कि दैवत बाला साहब ठाकरे के स्वप्न को साकार करने तथा राष्ट्रीय पक्ष प्रमुख के आदेशानुसार राज्यप्रमुख भाई ठाडेश्वर महावर के कुशल मार्गदर्शन में 2018 विधानसभा चुनाव में डंके की चोट पर शिवसेना का भगवा फहराने की तैयारी करो। अब समय आ गया है परिवर्तन का भ्रष्ट शासन को जड़ से उखाड़ फेंकेंगे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version