श्री श्री रणथंभौर गणेश मंदिर में प्रतिदिन हो रहा है आकर्षक श्रृंगार | New India Times

पंकज शर्मा, धार (मप्र), NIT; 

श्री श्री रणथंभौर गणेश मंदिर में प्रतिदिन हो रहा है आकर्षक श्रृंगार | New India Times​धार से मात्र 8 किलोमीटर दूर स्थित तिरला, जहां पर अति प्राचीन श्री श्री रणथंभौर गणेश मंदिर है। यहां पर गणेश उत्सव बड़ी धुमधाम से मनाया जाता है। यहां पर प्रतिदिन सुबह से श्री श्री रणथंभौर गणेश जी का मंत्रोपचार के साथ अभिषेक कर रोजाना आकर्षक श्रृंगार किया जाता है और महाआरती के साथ ही महाप्रसाद वितरित की जाती है। श्री श्री रणथंभौर गणेश मंदिर में सुबह से लेकर देर रात तक श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। मंदिर सहित मंदिर प्रांगण को आकर्षक रूप से विद्युत सज्जा कर सजाया गया है जो कि देखने लायक है।​श्री श्री रणथंभौर गणेश मंदिर में प्रतिदिन हो रहा है आकर्षक श्रृंगार | New India Timesयहां के पुजारी पं.मनोज जी वैद्य ने बताया कि श्री श्री रणथंभौर गणेश मंदिर में दुर- दुर से श्रध्दालुगण आते हैं और जो भी सच्चे मन से प्रार्थना करता है उनकी मनोकामनाएं पूर्ण होती है। यहां पर 10 दिवसीय गणेशोत्सव हर्ष उल्लास के साथ मनाया जाता है।अनन्त चतुर्दशी को अभिषेक के पश्चात श्रीगणेश यज्ञ महाआरती व भंडारे के साथ गणेशोत्सव का समापन किया जाता है।

  यह जानकारी पं. दिनेश जी दुबे द्वारा दी गई है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version