स्वच्छता दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

स्वच्छता दिवस पर स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को किया गया जागरूक | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील मोहम्मदी नगर क्षेत्र के बबौरी स्थिति विद्यालय मोहम्मदी महाविद्यालय में नगर पालिका अध्यक्ष संदीप मेहरोत्रा, अधिशाषी अधिकारी डॉक्टर धीरेंद्र राय के नेतृत्व में मोहम्मदी महाविद्यालय अध्यक्ष सचिन मल्होत्रा द्वारा छात्र छात्राओं से स्वच्छता अभियान रैली निकलवा कर लोगों को जागरुक किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने हिस्सा लिया। हालांकि नगर क्षेत्र में नगर पालिका द्वारा स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए स्वच्छता अभियान व स्वच्छता रैली का कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिससे कि नगरवासी जागरूक हो कर मोहम्मदी को स्वच्छ बनाने में सहयोग दें उसी कड़ी में स्वच्छता दिवस के मौके पर विद्यालय में स्वच्छता रैली निकाली गई। 

अभियान में विद्यालय कोषाध्यक्ष कृष्ण मोहन , न०पा० सफाई प्रभारी ऊदित सैनी , आपरेटर मोहित अवस्थी सहित अन्य मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version