तारिक खान, रायसेन ( मप्र ), NIT;
नेशनल हाइवे नं. 69 स्थित बरखेड़ा गांव के पास यात्रियों से भरी एक बस सामने से आ रहे एक वाहन को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई।इस हादसे मे 58 लोग घायल हुए हैं।
हादसे में घायल 35 लोगों को भोपाल रैफर किया गया है, इनमें से 8 लोगों की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। अस्पताल में घायलों को ठीक ढंग से इलाज नहीं मिलने पर लोगों ने हंगामा कर दिया है। बस में 38 महिलाएं, 10 बच्चे और 10 पुरुष बैठे हुए थे। बस हादसे में रेणु 20 साल, पलक 28, संगीता 35, सुरेश 70, मान सिंह 25, साधना 50, बीना 28, लीला 65, हेमलता 45, समरथ 70, सार्थक 12, प्रेमवती 50, शकुन 36, अतुल 10, पूजा 12, पल्लवी 65, देवेंद्र 38, सावित्री बाई 36, वैशाली 25, निर्मला 35, बुलबुल 21, विपुल 15, सीताराम 40, प्रीति 50, इंदिरा 65, अमोद 35, विशु 30 एवं रूपरानी 55 साल घायल हुए हैं।

Useful information