आदर्श शिक्षक कल्याण समिति द्वारा पांच सितम्बर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में किया शिक्षकों का सम्मान | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

आदर्श शिक्षक कल्याण समिति द्वारा पांच सितम्बर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में किया शिक्षकों का सम्मान | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ / छोटी काशी नगर के सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज  के प्रांगण में आदर्श शिक्षक कल्याण सीमित उत्तर प्रदेश के द्वारा  शिक्षा  के क्षेत्र से जुड़े सभी शिक्षकों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य पर किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि पूर्व राष्ट्रीय महासचिव संगठन भाजपा संजय जोशी  के द्वारा माँ  सरस्वती का पूजन वंदन करके प्रारंभ किया गया। ​आदर्श शिक्षक कल्याण समिति द्वारा पांच सितम्बर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में किया शिक्षकों का सम्मान | New India Timesविद्यालय सभागार में आऐ सभी सम्मानित अतिथियों ने अपनी अपनी वाणी से शिक्षा के क्षेत्र मे शिक्षकों का विशेष महत्व होता है इस पर व्याखान किया और शिक्षकों के मनोबल को बढ़ाते हुऐ कहा कि शिक्षक समाज का वह दीपक है जो स्वयं जलकर आने वाली पीढ़ी को प्रकाश मय करता है । इस कार्यक्रम के विशेष अतिथि गोला गोकर्णनाथ विधायक अरविन्द गिरि ,प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या निकेतन इण्टर कालेज मधु त्तिपाठी ,महेन्द्र त्तिपाठी ,स्वामी रामाश्रम विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य विमलेश कुमार मिश्र, आदर्श शिक्षक कल्याण सीमित के पदाधिकारी व,उपाध्यक्ष बृजगोपाल , मंत्री वीरेश चन्द्र बाजपेई,कोषाध्यक्ष विनीता सिंह, मंत्री अरविन्द कुमार मिश्र , व्यापार मण्डल अध्यक्ष  वरूण अग्रवाल एवं नगरपालिका परिषद गोला की जनप्रिय अध्यक्षा मीनाक्षी अग्रवाल ने आऐ हुए अतिथियों व शिक्षक शिक्षिकाओं को  पुरस्कार देकर सम्मानित किया।पुरस्कार स्वरूप शिक्षकों को साल,श्रीमहाशिव पुराण,डायरी,कलम,डोलची (कंटर),थैला आदि सामान देकर सम्मानित किया।​आदर्श शिक्षक कल्याण समिति द्वारा पांच सितम्बर शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में किया शिक्षकों का सम्मान | New India Timesपर्यावरण संरक्षण के सम्बंध में मीनाक्षी अग्रवाल ने कहा कि हम सब को मिलाकर पालिथीन का बहिष्कार करना चाहिए और पालिथीन की जगह पर कपड़े का थैला प्रयोग करना चाहिए।जिससे हमारा पर्यावरण सुरक्षित हो सके। इस सम्मान समारोह में लगभग 1500 लोगों को सम्मानित किया गया । इस मौके पर गोला कोतवाल प्रमोद कुमार मिश्र,नानक चौकी इंचार्ज करूणेश चन्द्र शुक्ल सहित पुलिस बल की पूरी टीम कार्यक्रम में तैनात रही । नगरपालिका परिषद के वरिष्ठ लेखाकर राजेश बाजपेई, व सदस्य अरविन्द पाण्डेय, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी ,बेनी प्रसाद, आलोक तिवारी ,महेन्द्र वर्मा,बृज किशोर शाह ,सभासद जमाल अहमद राईन सभासद काशी विश्वनाथ तिवारी, आनंद प्रकाश शुक्ल ,संत कुमार पारस प्रसाद मिश्र ,राम नरेश मिश्र, कुलवन्त सिह चीमा ,राजेश शुक्ल , अनिल गुप्त ,शशि रावङा ,नीरज मिश्रा ,आरती शुक्ला ,विनीत सिह भदौरिया कोषाध्यक्ष ,विनय प्रकाश शुक्ला,अवधेश मिश्र सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन मनोज श्रीवास्तव ने किया।     

समिति के प्रांतीय अध्यक्ष विमलेश कुमार मिश्र ने समारोह मे आए हुए सभी  अतिथियों एवं शिक्षक शिक्षिकाओ का स्वागत एवं अभिनन्दन किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version