भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 60 से अधिक दो पहिया वाहन बरामद | New India Times

अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT; ​
भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 60 से अधिक दो पहिया वाहन बरामद | New India Times

भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने दो पहिया वाहन चोर गिरोह को पकड़ कर उनके पास से 60 से अधिक चोरी के वाहन का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है । भोपाल डीआईजी धर्मेन्द्र चौधरी ने आज शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर मीडिया को बताया कि क्राइम ब्रांच की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक ताजुल मसाजिद के ताज मार्केट में एक बिना नंबर एक्टिवा से खड़े हैं जो देखने में चोरी की लग रही है । तत्काल मौके पर पहुंच कर पुलिस ने मुखबिर के बताये गये हुल्ये के आधार पर तीनों युवकों को पकड़ कर जब इस विषय में पूछ ताछ की तो उन लोगों ने गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब उन से सख्ती से पूछ ताछ की गई तो गाड़ी चोरी कि होना बताया । ​भोपाल की क्राइम ब्रांच पुलिस ने वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश, 60 से अधिक दो पहिया वाहन बरामद | New India Timesडीआईजी चौधरी ने प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इस गिरोह के तीन मुख्य आरोपी राशिद खान पिता नवाब खान उम्र 32 वर्ष निवासी मंगलवारा भोपाल, सुनील धौलपुरिया पिता छोटेलाल धौलपुरिया उम्र 30 वर्ष निवासी शाहजहांनाबाद भोपाल और असलम खान पिता इरशाद खान उम्र 30 वर्ष निवासी शाहजहांनाबाद भोपाल, हैं। गिरोह का मुख्य सरगना राशिद खान है।
डीआईजी चौधरी ने आगे बताया कि राशिद खान ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर 60 से ज्यादा एक्टिवा या एक्सेस गाड़ियां चुराई थीं। आरोपी राशिद खान ने अपने साथियों को लॉक तोड़ने की ट्रेनिंग भी दी थी।

डीआईजी चौधरी का कहना है कि आरोपियों से की गई सख्त पूछताछ में उन्होंने चोरी के वाहन खरीदने वाले 5 खरीददारों के बारे – में जानकारी दी। जानकारी के आधार पर क्राइम ब्रांच ने पांचों खरीददारों को हिरासत में लिया।

खरीददारों में सुरेन्द्र अहिरवार उर्फ कुक्कू पिता मूलचंद अहिरवार उम्र 29 वर्ष निवासी गौतम नगर भोपाल, सगीर उर्फ वसीम पिता शेख बशीर उम्र 29 वर्ष निवासी शाहजहांनाबाद भोपाल, मोंटी उर्फ संदेश पिता अशोक शिकरवारे उम्र 28 वर्ष निवासी शाहजहांनाबाद भोपाल, अब्दुल समद पिता अब्दुल रशीद उम्र 29 वर्ष निवासी विदिशा और गुलवेज खान पिता मुशर्रफ खान उम्र 26 वर्ष निवासी उज्जैन, के नाम शामिल हैं।

डीआईजी चौधरी का कहना है कि आरोपियों की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच ने आरोपियों के कब्जे से चुराए गए 60 दो पहिया वाहन बरामद किए हैं। बरामद किए गए माल की कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है।आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ में अन्य कई वारदातों का खुलासा होने की संभावना है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version