घर के सदस्य गए थे मंदिर, मौका देख चोर लाखों के आभूषण व नगदी लेकर हुए फरार | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT; 

घर के सदस्य गए थे मंदिर, मौका देख चोर लाखों के आभूषण व नगदी लेकर हुए फरार | New India Times​झाबुआ जिले के मेघनगर के व्यस्त मार्ग 12 कोटडी के सामने दिन के उजाले में लाखों के आभूषण व नकदी लेकर चोर रफूचक्कर हो गए। मेघनगर निवासी विनय राजमल चंडालिया के सूने मकान में सेंधमारी कर पिछले रास्ते से चोर घुसे व लाखों के सोने चांदी के आभूषण व नगदी लेकर रफूचक्कर हो गए। दिन के उजाले में व्यस्त मार्ग पर लाखों की चोरी होने से नगर की जनता में आक्रोश व्याप्त है। चोरी की खबर मिलते ही लोगों का हुजूम घटना स्थल पर उमड़ पड़ा।​घर के सदस्य गए थे मंदिर, मौका देख चोर लाखों के आभूषण व नगदी लेकर हुए फरार | New India Timesजैन समाज का पवित्र पर्युषण पर्व चल रहा है इसलिए घर के तमाम सदस्य मंदिर में थे और जब मंदिर से घर आए तो देखा कि सामान अस्त-व्यस्त बिखरा पड़ा है और ताले भी टूटे हुए थे और खिड़की के शीशे भी टूटे हुए थे। दिनदहाडे लाखों की चोरी होने से नगर की जनता में आक्रोश व्याप्त है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version