रक्षा राज्यमंत्री भामरे के नियोजित कैंसर रिसर्च सेंटर के निर्माण कार्य स्थल के समीप शेड में हत्या, पारिवारिक विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; 

रक्षा राज्यमंत्री भामरे के नियोजित कैंसर रिसर्च सेंटर के निर्माण कार्य स्थल के समीप शेड में हत्या, पारिवारिक विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या | New India Times​शहर पुलिस थाने की सीमा में हत्याएं रुकने का नाम नहीं ले रही हैं। तीन दिन पहलबर्डी इलाके में पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने तेज धारदार हथियार से हमला कर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। गुरुवार की सुबह एक अंतरराज्य प्रदेश के मजदूर पति पत्नी में कलह के चलते पति ने तेज धारदार हथियार से एक के बाद एक वार कर पत्नी की दर्दनाक तरीके से पत्नी को मौत के घाट उतार दिया है।​रक्षा राज्यमंत्री भामरे के नियोजित कैंसर रिसर्च सेंटर के निर्माण कार्य स्थल के समीप शेड में हत्या, पारिवारिक विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या | New India Timesसूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार हिरे मेडिकल कॉलेज के सामने स्थित केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री डॉक्टर सुभाष भामरे के नियोजित खानदेश कैंसर रिसर्च सेंटर के निर्माण कार्य करने आए बंगाली पत्नी मजदूर की हत्या के पीछे पति-पत्नी में चल रही पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।

पश्चिम बंगाल से भवन निर्माण मजदूर सुरेंद्र बारकु सोरने तथा संजली सुरेंद्र सोरेन काम की तलाश में धुलिया आए थे और उन्होंने केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री के निर्माणधीन भवन में मजदूरी हेतु रखा गया था। बुधवार की रात पति पत्नी के बीच देर रात्रि पारिवारिक विवाद को लेकर विवाद हो गया और पति सुरेन्द्र ने अपनी पत्नी संजीली को अज्ञात तेज धारदार हथियार से मार मार कर घयाल कर दिया और इस दौरान सुरेन्द्र ने भी स्वयं पर तेज धारदार हथियार से वार कर जख्मी कर लिया। ​रक्षा राज्यमंत्री भामरे के नियोजित कैंसर रिसर्च सेंटर के निर्माण कार्य स्थल के समीप शेड में हत्या, पारिवारिक विवाद के चलते पति ने की पत्नी की हत्या | New India Timesकेंद्रीय गृह राज्य मंत्री डॉ सुभाष भामरे के भवन मजदूर इंचार्ज ने फोन कर पुलिस को मामले की सूचना दी। मौके पर शहर पुलिस ने पहुंच कर दरवाजा खोला तो खून में लतपथ पति पत्नी को उपचार हेतु हिरे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान संजीली की मौत हो गई। पति को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर सीएसपी सचिन हिरे, शहर थाना प्रभारी अधिकारी चौधरी, डॉग स्कॉड और फॉरेंसिक लैब सहाय्यक पुलिस निरीक्षक विजय पावरा आदि ने घटनास्थल का मुआयना किया है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version