वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना भीरा क्षेत्र के ग्राम देशराज टांडा, थाना संपूर्णानगर क्षेत्र के महँगापुर-परसपुर मार्ग व थाना पलिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया। बाढ़ प्रभावित लोगों से वार्ता कर उनकी समस्याओं के विषय में जानकारी प्राप्त कर राहत कार्य हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। इस समय लखीमपुर खीरी में शारदा का कहर जारी है।
शारदा से छोड़े गए पानी की वजह से धौरहरा क्षेत्र के दर्जनों गांव के खेत-खलिहान जलमग्न हो गये हैं। क्षेत्रवासियों के अनुसार शाम से लेकर अभी तक बाढ़ का पानी बढ़ रहा है। ग्राम पंचायत बेलवामोती से ग्राम पंचायत रैनी मार्ग पर एक फिट पानी चल रहा है। ग्राम पंचायत रैनी के पास शारदा तेजी से कटान कर रही है।समदहा, चह्मलपुर भी शारदा के रडार पर है।
शारदा नदी से जाने वाले पानी से सीतापुर जिले के तंबौर क्षेत्र में भी बाढ़ का पानी भर गया है। कई बार आये बाढ़ के पानी से किसानों की फसलों पर भी संकट मंडरा रहा है।
