भगवान भोले शंकर का विशाल डोला नगर भ्रमण के लिये निकला | New India Times

पंकज शर्मा, तिरला/धार (मप्र), NIT; 

भगवान भोले शंकर का विशाल डोला नगर भ्रमण के लिये निकला | New India Times​प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी सोमवार को नगर के अतिप्राचीन श्री रणथंभौर गणेश मंदिर तिरला में सुबह से ही भगवान भोले का महाभिषेक किया गया। अभिषेक के बाद ही भोलेनाथ का सुन्दर सजे हुए रथ में नगर भ्रमण के लिये निकला और भोले ने अपनी प्रजा का हाल जाना। जैसे ही मंदिर परिसर से रथ निकला वैसे ही नगर के चारों ओर धार्मिक माहौल बन गया इस दौरान भोले के भक्तजन नृत्य करते हुए चल रहे थे। इस अवसर पर भगवान भोले का विशेष श्रृंगार किया गया।​भगवान भोले शंकर का विशाल डोला नगर भ्रमण के लिये निकला | New India Timesमंदिर परिसर से ही भगवान भोले का पूजा-अर्चना किया गया और भोलेनाथ के रथ पर नगर के रास्ते भर पुष्प वर्षा करते हुए स्वागत किया गया। जैसे ही भोले की सवारी नगर भ्रमण के बाद मंदिर पहुंची वैसे ही महाआरती के साथ महाप्रसादी का वितरण किया गया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version