बाल श्रम से बचाई हुई बालिकाओं के साथ राखी मनाई और बांटी मिठाईयां | New India Times

भैरु सिंह राजपुरोहित, बीकानेर (राजस्थान), NIT; ​बाल श्रम से बचाई हुई बालिकाओं के साथ राखी मनाई और बांटी मिठाईयां | New India Timesएमजीएसयू के सेंटर फॉर वूमन्स स्टडीज़ के बैनर तले विश्वविद्यालय व महारानी सुदर्शना राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर शनिवार को करणी औद्योगिक क्षेत्र स्थित न्यू नानक स्कूल में निर्धन बालिकाओं के साथ राखी मनाई। संस्था प्रमुख मंजूलता रावत ने सेंटर की पदाधिकारियों का स्वागत किया। ​डायरेक्टर डॉ मेघना शर्मा ने बताया कि कुलपति प्रो.भागीरथ सिंह के निर्देशन में सेंटर सामाजिक सरोकार के उद्देशय से हर वर्ष वंचित व ज़रूरतमंद महिला वर्ग के साथ एक त्योहार मनाता है। इस बार ऐसी संस्था में राखी का त्योहार मनाया गया जो औद्योगिक क्षेत्र में स्थित है और जहां अक्सर बच्चियों को परिवारों द्वारा बाल श्रम के दलदल में धकेल दिया जाता है।

उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष नारी निकेतन की विमंदित महिलाओं के साथ दिवाली मनाई गई थी। एंटी सेक्सुअल हैरेसमेंट सेल की समन्वयक डाॅ. सीमा शर्मा ने इस अवसर पर कहा कि इस तरह के आयोजनों के द्वारा पिछड़े वर्ग को मुख्यधारा से जोड़ने की आवश्यकता है। 
सुदर्शना महाविद्यालय के इग्नू सेल की प्रभारी डॉ शशि वर्मा ने राखी मनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए युवा वर्ग को अधिक से अधिक सामाजिक विकास की दिशा में प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूप से जुड़ने का आह्वान किया। 
आयोजन में व्याख्याता डॉ.राजेन्द्र कुमार, सुनीता स्वामी, डॉ.बलदेव व्यास आयोजन के साथी बने। छात्र-छात्राओं में भारती, ईशा, प्राची राजपुरोहित, ऋतु, प्रियंका, हरप्रीत, अंकित, नितेश, मनोज, जयकिशन आदि शामिल रहे।
वही न्यू नानक स्कूल पहुंचे यूथ वर्ल्ड सोशल समूह के प्रधान भैरु सिंह राजपुरोहित ने सेंटर फॉर वूमन स्टडीज़ की टीम और डॉयरेक्टर डॉ मेघना शर्मा को सामाजिक सरोकार के साथ नेक कार्यो के लिए बधाई देते हुए उत्कृष्ठ सेवा सम्मानं भेंट किया और डॉ शशि वर्मा , डॉ सीमा शर्मा , डॉ राजेन्द्र कुमार , सुनीता स्वामी, डॉ बलदेव व्यास सभी को नेक कार्य के लिए बधाई दी और संस्था की प्रधान मंन्जू लता रावत और उनके पूरे स्टाफ को निष्ठा से गरीब बच्चों को शिक्षा देने के लिए बधाई दी।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version