मुख्यमंत्री ने किया जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए दिशा निर्देश | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​मुख्यमंत्री ने किया जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए दिशा निर्देश | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हवाई सर्वेक्षण कर हालात का जायजा लिया। इसके उपरांत सिसैया स्थित ओएनजी हास्पिटल कैम्पस में उनका राजकीय हैलीकाप्टर उतरा। जहां जनपद आगमन पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने ओएनजीसी सभागार में जिले के अधिकारियों के साथ बाढ़ के दृष्टिगत अब तक की गई तैयारियों की समीक्षा की और सम्बन्धितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये।​मुख्यमंत्री ने किया जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए दिशा निर्देश | New India Times

जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह ने जिले में अब तक बाढ़ से निपटने के लिए की गयी तैयारियों का पावर प्वाइंट प्रेजेन्टेशन प्रस्तुत किया। 

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया कि जहां पर नदियां कृषि भूमि का कटान कर रही हैं और फसले नष्ट हो रही हैं वहां पर बम्बू क्रेट लगाने में तेजी लायी जाये जिससे कृषि भूमि को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि बाढ़ गस्त क्षेत्रों में बनाई गई बाढ़ चौकियां 24 घण्टे सक्रिय रहें। जो स्थल कटान के दृष्टिगत संवेदनशील हैं उनकी सतत निगरानी की जाये। बाढ़ चौकियों पर पेट्रोमैक्स की व्यवस्था अनिवार्य रूप से की जाये। धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी ने धौरहरा तहसील के साहबदीनपुरवा और संरैयाकलां गांवों में कटान तेजी से होने का उल्लेख किया। जिस पर मुुख्यमंत्री ने सिंचाई विभाग के अफसरों को निर्देशित किया कि इन गांवों में कटान से निपटने के काम में तेजी लायी जाये। ​मुख्यमंत्री ने किया जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए दिशा निर्देश | New India Timesमुख्यमंत्री ने जनपद में बाढ़ की विभीषिका को देखते हुए कहा कि जनपद के सिंचाई विभाग के अफसर बाढ़ की समस्या कम होने तक छुट्टी पर नहीं जायेंगे। उन्होंने सिंचाई विभाग के अफसरों को बाढ़ से निपटने के कार्यो में और अधिक गति लाये जाने का निर्देश दिया और कहा कि बाढ़ की समस्या से निपटने के लिए जनपद को पर्याप्त धनराशि दी गई है। अतः इस सम्बन्ध में किसी भी स्तर पर लापरवाही अक्षम्य होगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़गस्त क्षेत्रों में रहने वालों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जाये। यदि वह वहां से नहीं हटना चाहते तो उन्हें राहत सामग्री वहीं पर पहुंचायी जाये।        समीक्षा बैठक के उपरांत मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीडितों से मुलाकात की और उनकी समस्याएं ध्यान से सुनी और उन्हें राहत सामग्री वितरित की।​मुख्यमंत्री ने किया जिले के बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण, अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए दिशा निर्देश | New India Timesइस मौके पर राहत आयुक्त संजय कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष शरद बाजपेयी, सांसद अजय मिश्र टेनी, रेखा अरूण वर्मा, विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, योगेश वर्मा, मंजू त्यागी, सौरभ सिंह सोनू, रोमी साहनी, अरविंद गिरि, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि नरेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक रामलाल वर्मा, अपर जिलाधिकारी अरूण कुमार सिंह सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। 

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version