युवक कांग्रेस की ऐतिहासिक जन आक्रोश रैली में हजारों युवाओं ने की शिरकत | New India Times

रहीम हिंदुस्थानी, झाबुआ (मप्र), NIT; 

युवक कांग्रेस की ऐतिहासिक जन आक्रोश रैली में हजारों युवाओं ने की शिरकत | New India Timesझाबुआ जिले के थांदला में युवक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में भाजपा सरकार की विफलताओं व नाकामियों को लेकर युवक कांग्रेस के द्वारा ऐतिहासिक युवा आक्रोश रैली निकाली गई। यह ऐतिहासिक रैली पुरानी कृषि उपज मंडी से होते हुए नगर के प्रमुख मार्गो से नवीन कृषि उपज मंडी पहुंच कर सभा में तब्दील हो गई। युवक कांग्रेस की ऐतिहासिक जन आक्रोश रैली में हजारों युवाओं ने की शिरकत | New India Timesकार्यक्रम को जिला युवक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रांत भूरिया ने संबोधित करते हुए कहा कि आज प्रदेश के तमाम बेरोजगार युवा शासन की गलत नीतियों के शिकार हैं। सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया नहीं करा पा रही है। आज पढ़ा लिखा युवा मजदूरी करने के लिए विवश है। प्रदेश सरकार के पास बेरोजगार युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए शासन की कोई भी योजना नहीं है। लाखों करोड़ों युवा आज दर-दर की ठोकरें खा रहे हैं। प्रदेश के युवा अपने को उपेक्षित महसूस कर रहा है। गूंगी-बहरी, बेबस और लाचार प्रदेश सरकार कुंभकरण की नींद सो रही है। उन्हें नींद से जगाने के लिए ही आज जिला युवक कांग्रेस के नेतृत्व में युवा आक्रोश रैली का आयोजन किया गया है। आज मध्य प्रदेश के युवा ही नहीं अपितु देश के तमाम पढ़े लिखे युवा बेरोजगार होकर डिग्री लेकर घूम रहे हैं। चुनाव के दौरान मोदी ने कहा था कि हम दो करोड़ लोगों को रोजगार उपलब्ध कराएंगे। मगर हर बार की तरह यह भी उनका वादा जुमला ही निकला। झूठे वादेहव सपने दिखाकर सत्ता में काबिज हुई मोदी सरकार हर वादे से मुकर गई है। मोदी सरकार के साढे चार के शासनकाल में अपनी उपलब्धियों भी नहीं बता पा रही है, इसके विपरीत जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। ​युवक कांग्रेस की ऐतिहासिक जन आक्रोश रैली में हजारों युवाओं ने की शिरकत | New India Timesकार्यक्रम को प्रदेश अध्यक्ष कुणाल चौधरी ने संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है। भ्रष्टाचार की सभी हदें पार हो गई हैं ।मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए भी रिश्वत देनी पड़ रही है। आज भ्रष्टाचार का यह आलम है कि देश की सबसे भ्रष्ट राज्य में मध्य प्रदेश दूसरे नंबर पर आता है और अगर प्रदेश सरकार का यही मापदंड व ढुलमुल रवैया रहा तो प्रदेश की भाजपा सरकार प्रदेश के माथे पर भ्रष्टाचार का एक और कलंक लगा देगी। युवाओं को रोजगार नहीं मिल पा रहा है। व्यापम घोटाला प्रदेश के युवाओं के साथ और उनकी जिंदगी के साथ किया गया महाघोटाला है। प्रदेश में अत्याचार ,बलात्कार का बोलबाला है, अपराध दिन-ब-दिन बढ़ते जा रहे हैं। प्रदेश के मुखिया जबरन आशिर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। जब प्रदेश में छोटी-छोटी बच्चियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं, किसान आत्महत्या कर रहे हैं, भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गया है, आदिवासी, दलित, पिछड़े का शोषण होता जा रहा है , महंगाई दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है ,युवा रोजगार की तलाश में दर दर भटक रहे हैं, किसानों पर अत्याचार कर लाठीचार्ज किया जा रहा है एवं गोली मारकर मौत के घाट उतारा जा रहा है ऐसी विकट परिस्थितियों को देखते हुए आशीर्वाद तो नहीं दिया जा सकता। आशीर्वाद लेने के लिए प्रदेश की जनता का दिल जीतना होगा, प्रदेश में भ्रष्टाचार मुक्त वातावरण बनाना होगा। देश और प्रदेश में सांप्रदायिकता का वातावरण बनाया जा रहा है। धर्म के आधार पर लोगों को बरगलाया जा रहा है। लोगों में आपसी वैमनस्यता पैदा की जा रही है। और रामराज्य लाने की बात की जा रही है, वास्तविक में रामराज तभी आ सकता है जब हम लोगों के प्रति प्रेमभाव के द्वारा ही लाया जा सकता है। 

कार्यक्रम को युवक कांग्रेस प्रदेश महासचिव भैयाजी पंवार,जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया,एआईसीसी के संभाग प्रभारी मथुरादत्त जोशी,मध्य प्रदेश युवक कांग्रेस के कार्यवाहक अध्यक्ष अजीत बोरासी, लोकसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष आशीष भूरिया,पूर्व विधायक विरसिंह भूरिया,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष गेंदाल डामोर,युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष राजेश डामोर, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीरसिंह लाला,प्रदेश प्रभारी दीपक चोटीवाला, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव मनीष बघेल आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन थांदला विधानसभा प्रवक्ता विकास रावत व युवक कांग्रेस लोकसभा अध्यक्ष पेटलावद महेन्द्र लाला ने किया।वह आभार जिलाध्यक्ष आई टी सेल शम्मी खान ने माना।कार्यक्रम में पूर्व विधायक ,वालसिंग मैडा़,जेवियर मैडा़,यामीन शेख,पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश डामोर,कैलाश डामोर,जिला कांग्रेस प्रवक्ता हर्ष भट्ट, साबिर फिटवेल,अविनाश डोडियार,विजय भाबर, एनएसयूआई अध्यक्ष विनय भाबर,पूर्व जनपद अध्यक्ष चैनसिंह डामोर,नंदलाल मैढ़,कालूसिंह नलवाया, गुलाम कादर खान,रमेश भटेवरा, पार्षदगण आनंद चौहान,असगर पटवारी,काऊ जैन,जिला कामगार कांग्रेस अध्यक्ष कादर शेख,पारसिंग डिंडोर,सरपंच दीपक बिलवाल,रालु वसुनिया,जयसिंह वसुनिया,शंकर डामोर,दिलीप भूरिया,रसुल भाबोर,जितेन्द्र धामन,कमलेश पटेल, संतु पारगी, राकेश पाठक,कमलेश सोनी,मिट्ठूसिंह गणावा,सुधीर भाबोर,युकां अध्यक्ष विक्की डोडियार, मोइनुद्दीन खान,महेंद्र नागर,देवा डामोर,चतुर खोखर,शंभूसिंह डामोर,हवा खड़िया,दिलीप डामोर चेंनसिग मुणिया,प्रताप डामोर,उदयसिंह डामोर,श्रीमंत अरोड़ा,रूसमाल मैडा,ओमप्रकाश कटारा,सुनील चरपोटा,आशीष कटारा आदि पदाधिकारी वो कार्यकर्ता उपस्थित थे !

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version