रक्षा बंधन को लेकर राखी खरीदने के लिए दुकानों पर उमड़ने लगी है बहनों की भीड़  | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​रक्षा बंधन को लेकर राखी खरीदने के लिए दुकानों पर उमड़ने लगी है बहनों की भीड़  | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ में भाई-बहनों के प्यार का प्रतीक रक्षा बंधन का पर्व रविवार को मनाया जाएगा जिसकी तैयारी बहनों ने शुरू कर दी है और बाजार से अपनी मन पसन्द राखियां भी खरीदना शुरू कर दिया है। पर्व को नजदीक देख बाजारों में सजी राखी की दुकानों में काफी रौनक बढ़ गयी है। 

हिन्दू रीति रिवाजों में रक्षा बंधन का पर्व खास अहमियत रखता है। इस पर्व पर बहनें भाइयों के कलाई में राखी का धागा बांधकर अपनी रक्षा का वचन लेती हैं। बहनें जहां अपने-अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए ससुराल से मायके आ रही हैं, वहीं धागे के इस अटूट बंधन में बंधने के लिए भाई अपनी बहनों का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं। 26 अगस्त को सुबह से ही राखी बांधने और बंधवाने का सिलसिला शुरू हो जाएगा, जिसकी तैयारियां बहनों ने अभी से ही शुरू कर दी है। यह पर्व मुस्लिम समुदाय में भी मनाया जाता है। कहीं मुस्लिम भाइयों को हिन्दू बहनें राखी बांधती हैं तो कहीं हिन्दू भाइयों को मुस्लिम बहनें रक्षा सूत्र बांधती है। जिससे दोनों समुदाय के बीच प्रेम की भावना और बलवती होती है साथ ऐसे पर्वों से एकता भी मजबूत होती है। दोनों ही समुदाय के परिवारों के बीच रक्षा बंधन का पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जाता है। यूं तो राखी की दुकानें पूरे शहर में अलग-अलग स्थानों पर सज गयी हैं जिससे बाजारों में रौनक बनी हुई है लेकिन मिल रोड पर तो राखी की दुकानें जिस तरह से सजी रहीं हैं उससे साफ झलक रहा है कि बहन भाई की इस अटूट रिश्ते में कितनी ताकत है जो भाई और बहन को इस पर्व पर किसी कोने से भी पास खीच लाता हैै। सुबह से लेकर शाम तक राखी की दुकानों पर भीड़ लगी रहती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version