अभिभाषक संघ द्वारा सलीम शेरानी का किया गया स्वागत  | New India Times

रहीम हिंदुस्तानी, झाबुआ (मप्र), NIT; 

अभिभाषक संघ द्वारा सलीम शेरानी का किया गया स्वागत  | New India Times​झाबुआ जिले के थांदला अभिभाषक संघ के द्वारा एक अविस्मरणीय आयोजन रखते हुए अभिभाषक संघ थांदला के अध्यक्ष जनाब सलीम शेरानी के हज यात्रा पर जाने पर स्वागत एवं सम्मान का आयोजन न्यायालय प्रांगण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में न्यायधीश महोदया सुश्री पूजा गोले विशेष रुप से उपस्थित रहीं। आपने उद्बोधन में हज यात्रा एवं अमरनाथ यात्रा के बारे में अपने विचार रखें तथा अभिभाषक संघ के सभी सदस्यों के बीच आपसी प्रेम और सद्भाव की भूरि-भूरि प्रशंसा भी की। कार्यक्रम में उपस्थित अभिभाषकों को हज यात्रा के संबंध में जानकारी देते हुए अभिभाषक संघ के अध्यक्ष जनाब सलीम शेरानी ने बताया कि मक्का और मदीना जैसे पाक स्थान पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है, जहां पर पहुंचकर मैं अपने सभी साथियों के लिए अपने मुल्क के लिए और इस न्यायालय में काम कर रहे सभी लोगों के लिए दुआएं एवं प्रार्थना करूंगा। कार्यक्रम का वरिष्ठ अभिभाषक और पूर्व अध्यक्ष सलीम खान के द्वारा सफल संचालन किया गय। 

इस दौरान वरिष्ठ अभिभाषक श्री पूनमचंद गादिया, श्री वि आर अरोरा, श्री जितेंद्र जैन उपाध्यक्ष,श्री वीरेंद्र बाबेल, श्री सचिव, श्री तुषार भट्ट, कोषाध्यक्ष नीलेश जैन, प्रकाश गणावा, चुन्नीलाल अमलियार, सुश्री कविता बोथरा, श्री एन के शर्मा, श्री राजेंद्र शर्मा, सलीम कादरी, दिनेश बेरागी, मनोज चौहान, मोहन वसुनिया, अन्द्रियास मेडा, कालिया भाबर, अरुण गादिया, सुरेश बैरागी, धर्मेंद्र देओल सिंगाड़िया, सपना सोलंकी, एडीपीओ, श्रीमती वर्षा राय, विशाल सोनी आदि उपस्थित थे जिन्होंने हज पर जा रहे जनाब सलीम शेरानी का पुष्प मालाओं से स्वागत एवं सम्मान किया।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version