अबरार अहमद खान, भोपाल, NIT;
राजधानी भोपाल की क्राइम ब्रांच ने तीन ऐसे युवकों को हथियार समेत गिरिफ़्तार करने में कामियाबी हासिल की है जो अवैध रूप से हथियारों की तस्करी कर रहे थे।
मिली जानकारी के अनुसार भोपाल क्राइम ब्रांच की पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन युवक विदिशा से भोपाल आते जाते रहते हैं, उनमें से एक लड़का विकलांग है और दो लड़के दुबले पतले हैं जो पिस्टल बेचने का काम करते हैं। आज भी यह लोग शुभाशा नगर अंडर ब्रिज चिक्लौद रोड के पास हथियार बेचने के फिराक में खड़े हैं। क्राइम ब्रांच की टीम ने तत्काल मौके पर पहुंच कर मुखबिर के बताये गये हुल्ये के आधार पर युवकों को पकड़ कर जब उनकी तलाशी ली तो उनके पास से पिस्टल एंव कारतूस बरामद हुआ। पकड़े गये आरोपियों ने अपना नाम व निवासी मनोज लोधी पिता नारायण सिंह लोधी उम्र 27 वर्ष विदिशा, रवि मालवीय पिता राधेश्याम मालवीय उम्र 19 वर्ष विदिशा, अनिल लोधी पिता कांशीराम लोधी उम्र 18 वर्ष विदिशा बताया है।
क्राइम ब्रांच पुलिस का कहना है कि आरोपियों के कब्जे से देशी पिस्टल एंव जिंदा कारतूस और तस्करी में प्रयुक्त ग्लेमर मोटर साइकिल बरामद की गई है। आरोपियों के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। पूछताछ में अवैध हथियारों की तस्करी के पूरे रैकेट का खुलासा होने की संभावना है।
