क्या नाम के लिए ही बचा है मौलाना आझाद आर्थिक विकास महामंडल? | New India Times

मकसूद अली, यवतमाल (महाराष्ट्र), NIT;

क्या नाम के लिए ही बचा है मौलाना आझाद आर्थिक विकास महामंडल? | New India Times​मौलाना आझाद आर्थिक विकास महामंडल अल्पसंख्याक समाज के विभीन्न विकास की योजनाओ के लिए स्थापित किया गया था। शुरू में मंडल द्वारा अल्पसंख्यकों को व्यवसाय के लिए आर्थिक सहायता की गई। जरूरतमंद व्यावसायीक छोटे उद्योग के लिए प्रोजेक्ट बनाकर मंडल की ओर से कर्ज दिया जाता था। इस मंडल में मुस्लिम समेत अन्य अल्पसंख्याक समाज को भी जोडा गया फिर भी सरकार की ओर से मंडल को अल्प निधी प्रदान किया जाने का आरोप हो रहा है। गत कुछ वर्षो से इस मंडल का काम ठप पडा हुआ है।​क्या नाम के लिए ही बचा है मौलाना आझाद आर्थिक विकास महामंडल? | New India Timesअब मंडल की ओर से छात्रों को शैक्षणिक कर्ज देने की शुरूआत 15 अगस्त के बाद होगी, इसके लिए जिला भर से छात्र, अभिभावक आएंगे, लेकीन मंडल के कार्यालय की खोज करने पर उन्हें शायद ही कार्यालय का पता मिल पाएगा। मंडल का कार्यालय दत्तात्रय नगर में स्थित एक बिल्डिंग के ऊपरी मंजिले पर एक खोली में है। यहां कोई बोर्ड नहीं और जो है वह भी पूरी तरह खस्ता है। इस फलक पर कार्यालय का पता एकविरा चौक, दारव्हारोड लिखा है, यह कार्यालय इतनी अटपटी जगह पर है की इसे ढूंढना मुश्कील हो जाता है। जिले के अन्य तहसील में भी इस मंडल कार्यालय का निर्माण हो साथ ही जिला स्तर पर यह कार्यालय जिलाधिकारी कार्यालय परिसर में स्थित प्रशासकीय भवन में शिफ्ट करें ऐसी मांग अल्पसंख्याक समाज के लाभार्थी द्वारा जिला प्रशासन की ओर की जा रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version