संदेह के आधार पर पुलिस ने पकड़े चोरी के तीन ट्रक, चार आरोपी गिरफ्तार तीन फरार | New India Times

अब्दुल वाहिद काकर, धुले (महाराष्ट्र), NIT; 

संदेह के आधार पर पुलिस ने पकड़े चोरी के तीन ट्रक, चार आरोपी गिरफ्तार तीन फरार | New India Times
सीएसपी सचिन हिरे के जांच दल ने चोरी कर कबाड़ में बिक्री करने के उद्देश्य से तीन ट्रक तोड़ते हुए चार लोगों को रंगे हाथों पकड़ा है।पुलिस उप अधीक्षक को खुफिया सूत्रों से जानकारी मिली थी कि शहर में चोरी के ट्रक बड़े पैमाने पर में गैरकानूनी तरीके भंगार में तोड़े जा रहे हैं पुलिस ने दबिश देकर लाखों रुपये के ट्रक बरामद किया है।

ट्रक चोरी कर उसे कबाड़ियों की दुकान के सामने तोड़ते हुए पुलिस ने रंगे हाथों चार लोगों को पकड कर तीन ट्रक बरामद किया है, कारवाई के दौरान तीन लोग भागने में सफल रहे हैं। चार लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है और तीन ट्रक बरामद किया है ।

सीएसपी सचिन हिरे को मुखबिर से सूचना मिली कि मोहाड़ी पुलिस स्टेशन की सीमा क्षेत्र में ट्रक क़ाबड़ी की दुकानों के सामने विभिन्न स्थानों से ट्रक चोरी कर सबूत मिटाने हेतु ट्रक के पुर्जे तोड़कर पुराने स्पेयर पार्ट्स में बिक्री हेतु तोड़े जा रहे हैं। श्री हिरे ने मौका-ए-वारदात पर पहुंचकर रहमतुल्ला मुल्ला के गोदाम के सामने ट्रक क्रमांक जेजी 19 टी 2300 को देख जिसे इसरार अहमद मोहम्मद इद्रीस हथौड़े से तोड़ रहा था। पुलिस ने ट्रक के कागजात की मांग की तो इसरार ने बताया कि समीर शाह का ट्रक है लेकिन समीर ने पुलिस को ट्रक के कागजात बताने में असमर्थता जताई जिस पर पुलिस को संन्देह हुआ तो पास खड़े हुए ट्रकों की भी जांच की गई तो इस दौरान तीन व्यक्ति जो ट्रक तोड़ रहे थे वे फरार हो गए और पुलिस ने चार लोगों को धरदबोचा है जिसमें एम एज 18 एम 8521 , एम एज 26/8260 समेत शुजाउद्दीन हुस्नोउद्दीन पठान, हाफिज हाशिम उल्ला खान समीर मीनू शाह तथा इसरार अहमद मोहम्मद इद्रीस के खिलाफ चोरी के ट्रक तोड़ने का संन्देह का मामला दर्ज किया गया है और उन्हें उक्त सभी ट्रक के कागजात पुलिस स्टेशन में पेश करने के आदेश सीएसपी सचिन हिरे ने संबंधितों को दिया है।जांच में अन्य चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। बरामद ट्रक की कीमत करीब 9 लाख रुपए आंकी गई है। पुलिस कार्रवाई सीएसपी सचिन हिरे के मार्गदर्शन में एपीआई विलास ठाकरे, एएसई सोनवणे, पुलिस कांस्टेबल कबीर शेख, बाविस्कर,  शोएब बैग दीपक सेंदाने गवते सहित अन्य प्रमुख रूप से शामिल थे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version