शामली के कंधार थाना के दरोगा को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय युवजन सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  | New India Times

दयाशंकर पांडेय,  प्रतापगढ़ (यूपी), NIT; 

शामली के कंधार थाना के दरोगा को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर राष्ट्रीय युवजन सभा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन  | New India Times​शामली के कंधार थाना के दरोगा ओ पी सिंह को तत्काल निलंबित करने की मांग को लेकर युवजन सभा के लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।

राष्ट्रीय युवजन ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार तिवारी उर्फ सुग्गा ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिला अधिकारी प्रतापगढ़ के माध्यम से सौंपा साथ ही ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश के शामली जिला के कंधार थाना क्षेत्र के पुलिस द्वारा बरामद 27 गायों को ग्रामीणों की उपस्थिति में गौशाला में भेजी गई थी लेकिन वहां तैनात दरोगा ओपी सिंह ने गायों को कसाइयों के सुपुर्द कर दिया जिससे विभिन्न हिंदू संगठनों में आक्रोश व्याप्त है। दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर वीरेंद्र तिवारी ने आज जिलाधिकारी को मांग पत्र सौंपा तथा आरोपी दरोगा की गिरफ्तारी की मांग की।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version