बैंक में ड्यूटी कर रहे गार्ड को अचानक लगी गोली | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; 

बैंक में ड्यूटी कर रहे गार्ड को अचानक लगी गोली | New India Times​उत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की निघासन कोतवाली क्षेत्र के पंजाब एण्ड सिंध बैंक में गार्डी कर रहे गार्ड की अपनी ही लाईसेंसी बंदूक से अचानक गोली चल गयी जिससे वह गम्भीर घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे निघासन सीएचसी लाया गया, जहां से डाक्टरों ने घायल युवक को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यह सारी घटना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम छेदुई पतिया के उप गांव मुन्नापुरवा निवासी सुरेश कुमार पुत्र फूलचंद के साथ में घटी। घायल युवक सुरेश कुमार बम्हनपुर में स्थित पंजाब एण्ड सिंध बैंक में वर्षो से गार्डी करता है। सोमवार को सुबह जब बैंक के गेट पर अपनी लोडेड लाईसेंसी बंदूक लेकर बैठा था तभी अचानक उसकी बंदूक से गोली चलने की आवाज आयी, इतने में बैंक परिसर व कस्बे में अफरा तफरी मच गयी। सूचना पर पहुंचे कोतवाल संजय कुमार त्यागी व उप निरीक्षक हनुमंत लाल तिवारी ने गोली लगे युवक को घायल अवस्था में निघासन सीएचसी में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर कोतवाल संजय कुमार त्यागी इस मामले की जांच में लग गये हैं।

By nit

Exit mobile version