इरफान खान, अलीराजपुर (मप्र), NIT;
आज दिनांक 5 अगस्त 2018 रविवार को जनपंद पंचायत अलीराजपुर के सभाकक्ष में कम्प्युटर आॅपरेटर महासंघ के तत्वाधान में जिला अलीराजपुर की कार्यकारणी का गठन किया गया, जिसमें जिला अध्यक्ष पद पर सर्वसम्मति से श्री अब्बास जाम्बुवाला, उपाध्यक्ष पद पर राहुल डुडवे, बालु तोमर, असलम शेख, मुकेश नलवाया, कोषाध्यक्ष पद पर श्री साहिल खान, सह कोषाध्यक्ष पद पर श्री वसीम खान, सचिव पद पर श्री ललीत रावत, श्री संजय चैहान, फारूख शेख, सह सचिव पद पर श्री अरविन्द वर्मा, श्री निरंजन किलाोरिया, महामंत्री पद पर श्री मोतिसिंह झालानी, कमलेश वर्मा, श्री राधेश्याम, मीडिया प्रभारी पद पर श्री एन.एस. निगवाल श्री गोरव रघुवंशी, प्रवक्ता पद पर श्री शकील शेख, श्री सावनसिंह रावत, श्री थानसिंह डावर, श्री झेतु कलेश, को जिला स्तर पर कम्प्यूटर आपरेटरों महा संगठन का गठंन किया गया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री अब्बाज जाम्बुवाला ने जिले के समस्त कम्प्यूटर आपरेक्टरों को यह बताया कि विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले आपरेटरों को इस महासंघ में जुडने से जो कम्प्युटर अपरेटर छुटे हैं उन्हें जुडने की अवश्यकता है। वह किसी भी बात को लेकर अपने मन में भ्रमित न रहें। संघ में जुडकर सह संगठित होने का संदेश दें ताकि हमारे साथ किसी भी तरह का शोषण न हो। किसी कम्प्यूटर आॅपरेटर पर प्रताडना या अधिक कार्य करवाने जैसी स्थिति अगर निर्मित होती है तो ऐसी स्थिति में हमारा अपरेटर संघ आपके साथ सदा तत्पर रहेगा।
इस अवसर पर जिले के विभिन्न विभागों में कार्य करने वाले कम्प्यूटर आपरेटर बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
