शिवसेना ने शिव बंधन अभियान अंतर्गत कलेक्टर को किया पुष्प गुच्छ भेंट | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​शिवसेना ने शिव बंधन अभियान अंतर्गत कलेक्टर को किया पुष्प गुच्छ भेंट | New India Timesजिला शिवसेना अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि शिव बंधन अभियान अंतर्गत पवित्र श्रावण मास में देवों के देव महादेव के आशीष की कामना के साथ जनता जनार्दन और लोकतंत्र के स्तम्भों के बीच विश्वास तथा समन्वय की नींव मजबूत करने के लिए शिवसेना की जिला बुरहानपुर इकाई द्वारा शिव बंधन अभियान का शुभारंभ करते हुए कलेक्टर डा. सत्येन्द्रसिंह को पुष्पगुच्छ प्रदान कर शिव बंधन बांधकर किया गया।

अभियान पर प्रकाश डालते हुए जिला प्रमुख श्री आशीष शर्मा ने बताया कि जिस तरह रक्षा बंधन की पवित्र डोर बांधकर बहन, भाई से रक्षा का वचन लेती है उसी तरह शिवसेना भी आम जनता के हक अधिकारों की रक्षा के लिए सभी को वचनबद्ध करने का प्रयास कर रही है।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अशोक कोली , जिला उप संगठन प्रमुख नीलेश बैरागी , ब्लॉक प्रमुख देवीदास भवरे , युवा सेना नगर प्रमुख सोनू ठाकुर , ग्राम जैनाबाद शाखा प्रमुख अभयसिंग कुशवाह , ग्राम खैरखेड़ा शाखा प्रमुख रविन्द्र डोड़वे , जयसिंहपुरा शाखा प्रमुख गोविंद जुमडे, वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य शांतिलाल राठोर , शिवसैनिक युवा सैनिक अतिराज ठाकुर , ऐपी ठाकुर , जावेद भाई , हरीदास , प्रवीण आदि उपस्थिति रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version