वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT;
उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिला में एक लडकी को इश्क के चक्कर में जान से हाथ धोना पडा। यहां लड़की को गैर बिरादरी के लड़के से प्यार करने से की वजह से उसी के पिता ने गला घोंटकर मार डाला और खुद पुलिस थाने में हाजिर हो कर आत्मसमर्पण कर दी। यह मामला भीरा थाना क्षेत्र के दौलतापुर गांव का है।
गांव दौलतापुर के रहने वाले दाताराम यादव की बीस वर्षीय बेटी पूजा पड़ोस के ही स्मृति महाविद्यालय में बीए की छात्रा थी। बताया जाता है कि पूजा अपने ही गांव निवासी दूसरी बिरादरी के छात्र हरिओम से प्यार करती थी और दोनों के प्रेम प्रसंग की चर्चा पूरे गांव में थी। पूजा हरिओम के साथ कोर्ट मैरिज करने जाने वाली थी कि इसी बीच मंगलवार की रात दाताराम यादव ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी इसके बाद सुबह थाने पहुंच गया। उसने पुलिस को बताया कि उसने अपनी बेटी की हत्या कर दी है और वह थाने पहुंच गया है।एसओ भीरा भरत कुमार गौतम ने बताया कि लड़की की हत्या कर पिता ने अपने आप थाने में आत्मसमर्पण कर दिया है जिसको पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है।सीओ गोला अभिषेक प्रताप ने घटना स्थल पर पहुंचकर मौके का मुआयना किया है।
