फर्जी बैनामा मामले में सीजीएम के आदेश के बाद भी पुलिस दर्ज नहीं कर रही है एफआईआर | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​फर्जी बैनामा मामले में सीजीएम के आदेश के बाद भी पुलिस दर्ज नहीं कर रही है एफआईआर | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी के गोला गोकर्णनाथ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हण्डेला के एक झाले की भूमि को कुछ लोगों ने साझे में विद्यालय खोलने के नाम से तहसील ले जाकर एक सादे कागज पर हस्ताक्षर करा लिया और किसान की गैर हाजिर में उस भूमि का बैनामा करा कर उक्त भूमि पर विद्यालय भवन बना लिया। इस मामले में सीं जे एम के आदेश के बाद भी पुलिस मुक्दमा कायम करने में आनाकानी कर रही है।

इस मामले को पुनः न्यायालय ले जाने का मन बनाते हुए पीड़ित बलन्त सिंह पुत्र लक्खा सिहं निवासी ग्राम हण्डेला थाना गोला ने बताया कि उसकी भूमि गाटा सं० 258 रकवा 3.0202 हे० व 259 रकवा 0.160 हे० है जोकि हण्डेला में स्थित है। इसके अलावा पंजाब में भी उसकी जमीन होने के कारण वह पंजाब गया था। दिसम्बर 2017 को  वापस आने पर पार्टनरशिप के अनुसार धन राशि मांगी तो जमीन का बैनामा करा लेने को कह कर भगा दिया गया।

उसका कहना है कि जब उसने पता किया तो विपक्षी गणों ने फर्जी तरीके से बिना प्रति फल धन राशि दिये बिना अपने पक्ष में विक्रय पत्र निष्पादित कराकर पंजीकरण करा लिया। इस बात को लेकर पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराने हेतु थाने के साथ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया। न्याय न मिलने पर न्यायालय की शरण गया तो धारा 156 (3) के तहत मुकदमा दर्ज करने का आदेश कोतवाली प्रभारी निरीक्षक गोला को दि० 9/7/18 को सी जे एम के आदेश दिये जाने  के बाद भी पुलिस मुकदमा दर्ज नहीं किय। न्यायालय की अवहेलना करने को लेकर पुनः पीडित किसान न्यायाल की शरण में जाने का मन बनाया है।  

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version