मकसूद अली, औरंगाबाद (महाराष्ट्र), NIT;
मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने के लिए औरंगाबाद के पास कायगांव में एक युवक ने नदी में कूदकर अपनी जान दे दी। यह घटना सोमवार दोपहर की है। युवक का नाम काकासाहेब शिंदे है। पानी से बाहर निकालने के बाद उसे तुरंत अस्पताल भर्ती कराया गया लेकिन उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार गंगापुर तालुका के कनड़गाव में रहने वाले काकासाहेब शिंदे मराठा आरक्षण दिलाने के लिए इस आंदोलन में शामिल होकर अपनी जान दे दी। स्थानीय पुलिस ने तुरंत शिंदे को पानी से बाहर निकाला और अस्पताल भर्ती कराया था लेकिन उसने जल्द ही दम तोड़ दिया। गंगापुर तहसील कार्यालय के सामने हजारों युवाओं ने आंदोलन कर रहे हैं, हालांकि, इस आंदोलन को दबाने के प्रयास हो रहे थे, इसलिए मराठा समुदाय द्वारा जलसमाधि आंदोलन किया गया। इसी आंदोलन के दौरान यह घटना हुई है। स्थानीय प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों से अपील की है कि वे जलसमाधि जैसे आंदोलन न करें।
