यूनीफार्म, किताबें व बैग पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे | New India Times

वी.के.त्रिवेदी, लखीमपुर खीरी (यूपी), NIT; ​यूनीफार्म, किताबें व बैग पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे | New India Timesउत्तर प्रदेश के जनपद लखीमपुर खीरी की तहसील गोला गोकर्णनाथ के ब्लाक कुम्भी गोला की न्याय पंचायत जड़ौरा में स्थित प्राथामिक व उच्च प्राथामिक विद्यालय में ग्राम प्रधान व एनपीआरसी ने बच्चों को विद्यालय ड्रेस,बस्ता व किताबें वितरित की।ड्रेस,बस्ता व किताबें पाकर बच्चों के खिल उठे। ​
यूनीफार्म, किताबें व बैग पाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे | New India Timesइस अवसर पर एनपीआरसी अवधेश कुमार वर्मा ने बच्चों को पढ़ाई के महत्व को विस्तार से बताया और आगे कहां कि एक ऐसा गुरू ही है,जो अपने शिष्यों को सदमार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करता है और ऊचाईयों तक ले जाता है।इसलिए अपने माता पिता के साथ साथ अपने गुरू व अपने से बड़ों का हमेशा आदर,सम्मान करना चाहिए।जो बच्चा प्रतिदिन अपने माता पिता और गुरू का आशीर्वाद लेता है वह सदैव सफल होता है।इसी श्रंखला में ग्राम प्रधान ने भी बच्चों को पढ़ाई लिखाई से सम्बधित बहुत सी रोचक जानकारियां दी,और मन लगाकर पढ़ाई करने को कहा।इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के समस्त शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version