मुख्यमंत्री की घोषणा का शीघ्र होगा क्रियान्वयन: मंत्री अर्चना चिटनिस | New India Times

मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT; ​मुख्यमंत्री की घोषणा का शीघ्र होगा क्रियान्वयन: मंत्री अर्चना चिटनिस | New India Timesविगत दिनों प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान ने बुरहानपुर प्रवास कर मौसम की मार से केले की फसल को हुए नुकसान का मुआयना किया था और केला किसानों को राहत राशि में वृद्धि करके अधिकतम एक लाख रूपए प्रति हेक्टेयर की राहत राशि प्रदान करने की घोषणा भी की थी। माननीय मुख्यमंत्री की घोषणा की पूर्ति हेतु राजस्व विभाग द्वारा कार्यवाही की जा रही है और यह विषय निर्णय हेतु शीघ्र ही मंत्री परिषद के विचारार्थ आएगा।

यह जानकारी प्रदेश की महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री श्रीमती अर्चना चिटनिस (दीदी) ने दी। श्रीमती चिटनिस ने बताया कि उन्होंने मुख्यमंत्री जी को तकनीकी पहलुओं के आधार पर प्रस्ताव तैयार कर प्रस्तुत किया था जिस पर कार्यवाही शासन स्तर पर प्रचलित है। मुख्यमंत्री जी की घोषणा की पूर्ति के लिए राजस्व पुस्तक परिपत्र के खण्ड 6 में संशोधन करना होगा और इसके लिए शासन प्रस्ताव तैयार कर रहा है जो शीघ्र ही मंत्री परिषद की बैठक के समक्ष निर्णय हेतु रखा जाएगा। श्रीमती चिटनिस ने कहा कि मुख्यमंत्री जी किसानों के दुःख दर्द को समझते हैं और किसानों का विषय आते ही अत्यंत संवेदनशीलता से निर्णय लेते हैं। उन्होंने बुरहानपुर के किसानों से अपील की है कि मुख्यमंत्री की घोषणा की पूर्ति को लेकर कोई संशय अपने मन में न रखें, मुख्यमंत्री अपनी घोषणा के पूर्ति के लिए संकल्पित हैं और किसानों को इसका लाभ जल्दी ही मिलेगा।उल्लेखनीय है कि माननीय मुख्यमंत्री के दौरे को एक माह का समय होगया है, राहत राशि नहीं मिलने से किसान परेशान हैं वहीं किसान संगठनों ने इस मामले में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। किसान संघ के कक्का जी भी बुरहानपुर दौरा कर मुख्यमंत्री को घोषणावीर मुख्यमंत्री से नवाजा है। कुल मिलाकर आगामी विधानसभा चुनाव के चलते सत्ता और विपक्ष में जुमले बाज़ी चल रही है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Exit mobile version