मेहलक़ा अंसारी, बुरहानपुर (मप्र), NIT;
सभी धर्मों का बराबर सम्मान करने वाली हमारे शहर की दीदी एवं प्रदेश की महिला बाल विकास मंत्री अर्चना चिटनीस दीदी के प्रयासों से केंद्रीय विदेश राज्यमंत्री माननीय एम जे अकबर की सांसद निधि से मोमिन जमात खाने में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख की राशि स्वीकृत करने पर मोमिन जमात के प्रतिनिधि मंडल ने मोमिन जमाअत के अध्यक्ष शाह परवेज़ सलामत के नेतृत्व में अर्चना चिटनीस दीदी से स्थानीय रेस्ट हाउस में उनसे भेंट कर उनका आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर अध्यक्ष शाह परवेज सलामत, वरिष्ठ भाजपा नेता मोईन अंसारी, हाजी आरिफ अंसारी अलीग, हाजी मोहम्मद इब्राहिम पापा सेठ, हाजी अल्ताफ जिया, ज़हीर सेक्रेटरी, नजीब अंसारी, अब्दुल्ला अंसारी पार्षद, सईद चुन्नू सेठ पार्षद,मोहम्मद पार्षद एहमद अंसारी, जमील अंसारी, मोहम्मद शाहिद अंसारी, मोहम्मद सादिक अंसारी,मोहम्मद फारुक हबीबी, आफिस इंचार्ज मोहम्मद फारुक आदि मौजूद थे।
