बुलढाणा जिले में राशन माफीयाओं की लिस्ट में गोडाऊन कीपर भी, अमडापूर गोडाऊन कीपर भी बना तस्कर, अब तक नही हुआ निलंबन | New India Times

कासिम खलील, बुलढाणा (महाराष्ट्र), NIT; 

बुलढाणा जिले में राशन माफीयाओं की लिस्ट में गोडाऊन कीपर भी, अमडापूर गोडाऊन कीपर भी बना तस्कर, अब तक नही हुआ निलंबन | New India Times​राशन माफियाओं पर हो रही कार्रवाईयां केवल दिखावा साबीत हो रही हैं। शासकीय अन्न धान्य वितरण प्रणाली में छिपे आसतीन के सांप शासन के उद्देश को असफल बनाते हुए गरीब जनता का अनाज खुद ही डकार रहे हैं। इसका उदाहरण 26 जून को अमडापूर के पास कालाबाजारी में जा रहे पकडे गए राशन के अनाज की घटना से सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में अमडापूर के सरकारी राशन गोदाम के गोडाऊन कीपर पर भी अपराध दर्ज किया है। इस चोर गोडाऊन कीपर पर अपराध दर्ज होने के बावजूद भी जिला आपुर्ती विभाग ने अबतक गोडाऊन कीपर को निलंबीत नही किया है जिससे यह  बात सामने आ रही है की आपुर्ती विभाग ही राशन चोर कर्मियों को बचा रही है।​
बुलढाणा जिले में राशन माफीयाओं की लिस्ट में गोडाऊन कीपर भी, अमडापूर गोडाऊन कीपर भी बना तस्कर, अब तक नही हुआ निलंबन | New India Timesबुलढाणा उपविभागीय पुलिस अधिकारी बी.बी.महामुनी को गुप्त जानकारी मिली कि चिखली तहसिल अंतर्गत के ग्राम अमडापूर स्थित शासकीय राशन गोदाम से राशन का अनाज कालाबाजार में भेजा जाता है, तत्पश्चात 26 जून को जाल बिछाकर पुलिस दल ने 2 महिद्रा पिकअप वाहनों को पकडा जिनमें से सरकारी पोतों में राशन का 50 क्विंटल गेहुं बरामद हुआ। अमडापूर के थानेदार विक्रांत पाटिल की शिकायत पर राशन तस्कर इस्माईल शाह मलंग शाह, उखर्डा ज्ञानेश्वर राठोड, अमोल ज्ञानेश्वर लोखंडे तिनों निवासी हिवराआश्रम, नागेश गणेशराव देशमुख (अमडापूर) शिवाजी आप्पाराव देशमुख (चिखली) तथा योगेश मिश्रा (मेहकर) पर इ.सी.एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस ने तो आरोपियों को घटना के समय ही गिरफ्तार कर लिया है। इन 6 आरोपीयों में से एक नागेश देशमुख अमडापूर सरकारी गोदाम का गोडाऊन कीपर है जिसपर सरकारी अनाज की सुरक्षा की जिम्मेदारी है और उसी पर अनाज चोरी का अपराध दर्ज होना बडी गंभीर बात है।

गोडाऊन किपर देशमुख के निलंबन में देरी क्युँ?

अमडापूर के सरकारी गोदाम से राशन का अनाज कालेबाजार में जाते समय दो वाहनों को पुलिस ने पकडा और कुल 6 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया. जिसमें अमडापूर गोडावून किपर नागेश देशमुख का भी समावेश है। अपने कर्तव्य में लापरवाही बरतनेवाले गोडाऊन किपर नागेश देशमुख को अब तक निलंबन कर देना चाहिये था इस घटना को 10 दिन बित जाने के बाद भी अब तक देशमुख का निलंबन नही होना जिला आपुर्ती विभाग पर कई सवाल खडे कर रहा है।

अमडापूर में अनाज पकडे जाने की जानकारी है किंतु गोडाऊन कीपर पर अपराध दर्ज किये जाने की लिखीत जानकारी हमें पुलिस व्दारा अब तक नही दी गई है: रूपेश खंदारे, अतिरिक्त जि.आपुर्ती अधिकारी, बुलढाणा

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version