बैंक सील करने पहुंची जिला प्रशासन की टीम, बाद में आठ दिन का समय दिया | New India Times

अनुज ओझा, भिंड ( मप्र ), NIT; ​बैंक सील करने पहुंची जिला प्रशासन की टीम, बाद में आठ दिन का समय दिया | New India Timesभिंड में आज कलेक्टर के निर्देश पर एस. डी. एम् संतोष तिवारी योजनाओं के प्रकरण स्वीकृत न करने के चलते आईसीआईसीआई बैंक सील करने पहुंचे। बाद में आठ दिन का समय दिया। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन के द्वारा भिण्ड नगर में संचालित बैंक आईसीआईसीआई के अलावा केनरा बैंक, पंजाब एन्ड सिंध बैंक, बैंक आफ बड़ोदा और एक्सिस बैंक को शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के लोन स्वीकृत न करने के कारण नोटिस जारी किये थे, पर किसी भी बैंक के द्वारा नोटिस को गंभीरता से नहीं लिया गया, साथ ही जिन भवनों में बैंक संचालित हैं, उन पर डायवर्सन शुल्क का भी लाखों रूपये बकाया है। यही नहीं नगर के हर वेस्मेंट का व्यवसायिक उपयोग किया जा रहा है जिससे बैंक के बाहर सड़क पर वाहनों के जमावड़े के चलते जाम लगने की स्थिति हमेशा निर्मित होती रहती है।

बैंक में पार्किंग की सुविधा नहीं है जिससे रोड पर काफी वाहन खड़े होते हैं जिससे जाम लग जाता है। लोगों को निकलने में दिक्कत होती भी होती है।

By nit

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Gift this article

Exit mobile version